All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

नाथनगर में बम बनाने के दौरान फटने से एक की मौत, भारी मात्रा में बम बनाने का सामान जब्त

जिले केकिशनपुर गांव के पश्चिम खोटाचक के एक आम के बगीचे में बुधवार की दोपहर बम बनाने के दौरान फट गया। इस घटना में बम बनाने वाले की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। मरने वाले का आपराधिक इतिहास रहा है। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि बगीचे के आसपास सिर्फ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। मरने वाले की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज के चौधरीडीह निवासी विशु यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान कुतुबगंज के ही गुगला उर्फ नवल मोदी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर मधुसूदनपुर, बबरगंज, हबीबपुर, नाथनगर थाने की पुलिस पहुंची और मौके से बम बनाने का सामान ब्लेड, जर्दा मसाला का डिब्बा, गिट्टी, बारूद आदि बरामद किए। पुलिस ने बगीचे से घायल गुगला मोदी का मोबाइल भी बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं था। लोगों ने सिर्फ यही बताया कि धमाका इतना जबर्दस्त था कि कुछ देर के लिए इलाका दहल उठा। उधर, बताया जाता है कि बगीचे में काफी घातक बम बनाया जा रहा था। बम से इलाके के किसी बड़ी हस्ती को मारने की साजिश थी।

मधुसुदनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए पहले रेफरल अस्पताल भेजा। जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन ने बताया कि घायल के होश में आने पर पूछताछ की जाएगी। घटनास्थल से बम बनाने की विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घायल को किया गिरफ्तार
बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में घायल गुगला उर्फ नवल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मायागंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मरने वाले विशु यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पूर्व वह जेल से सजा काटकर बाहर आया था। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आशीष भारती, एसएसपी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल गुगला मोदी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MPG5Tn https://ift.tt/3fbmeKn Dainik Bhaskar June 10, 2020 at 05:25PM दैनिक भास्कर,,1733

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...