All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

मिरजान के बैंक कर्मचारी व पीरपैंती की एएनएम समेत 18 लोग पाॅजिटिव

जिले में बुधवार काे 18 काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें मिरजानहाट के 56 साल के बैंक कर्मचारी और पीरपैंती रेफरल अस्पताल की एक एएनएम भी शामिल हैं। इससे जिले में मरीजाें की संख्या 289 हाे गयी है। पिछले दस दिन में जिले में 108 मरीज मिले हैं। बैंक कर्मचारी आनंदगढ़ काॅलाेनी में पाॅजिटिव मिली एमआर की पत्नी की चेन से जुड़े हैं। मंगलवार काे बैंक के चार पुरुष समेत एक महिला कर्मचारी का सैंपल लिया गया था, जिसमें एक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आयी है। इसके साथ ही अब दक्षिणी क्षेत्र में फिर काेराेना लाैट गया है। 22 अप्रैल से अब तक शहरी क्षेत्र में 11 मरीजाें की पहचान हाे चुकी है। सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि जाे पाॅजिटिव मरीज मिले हैं, उन्हें भर्ती कराया जा रहा है।

सबाैर प्रखंड की दाे साल की बच्ची, उसके पिता व चाचा समेत छह लाेग पाॅजिटिव मिले हैं। सबौर फरका के 19 वर्षीय युवक, सबौर के 20 वर्षीय युवक, कुरपट के 26 वर्षीय युवक और इसी प्रखंड के लोदीपुर पंचायत के 29 वर्षीय युवक व उसका 31 वर्षीय बड़ा भाई व उसकी दाे साल की मासूम बेटी संक्रमित हुई है। गोपालपुर प्रखंड के धरहरा गांव की 50 वर्षीय महिला के अलावा 21, 27 व 30 वर्षीय युवक संक्रमित हैं। नारायणपुर प्रखंड के नगरपाड़ा के 50 वर्षीय व्यक्ति व 19 वर्षीय युवक, कहलगांव के नंदगोला निवासी 29 वर्षीय युवक व इसी प्रखंड का एक अाैर संक्रमित हैं। सन्हौला महेशखोर के 22 वर्षीय युवक भी हैं।

आनंदगढ़ काॅलाेनी में काेराेना मरीज की गली काे निगम ने किया सील

नगर निगम ने बुधवार काे तिलकामांझी की आनंदगढ़ काॅलाेनी में काेराेना पाॅजिटिव मरीज के घर वाली गली काे सील कर दिया। वहां बांस की बैरिकेडिंग कर दी गयी है। निगम के पीआरओ सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार पूरी आनंदगढ़ काॅलाेनी काे सील नहीं किया गया है। जिस गली में मरीज मिले हैं, उसी गली को सील किया गया है। अब कंटेनमेंट जाेन को लेकर थोड़ी रियायत दी गई है।

युवक की चेन से गोपालपुर के 4 जुड़े
गोपालपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. सुधांशु कुमार ने बताया कि चारों पाॅजिटिव धरहरा गांव के रहने वाले हैं। पूर्व में मुंबई से आए इसी गांव का युवक संक्रमित हुआ था। उसी की चेन से चारों मरीज जुड़े हैं। दो दिन पहले इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
शहरी क्षेत्र में इन जगहों पर मिले कोरोना मरीज
शहरी क्षेत्र में मायागंज अस्पताल का पीजी डाॅक्टर, सिकंदरपुर के एक राशन दुकानदार, पटेल नगर के एक किसान, अलीगंज महेशपुर का एक युवक, आनंदगढ़ काॅलाेनी के तीन लाेग, साहेबगंज विवि क्षेत्र से पिता-पुत्र व पुत्री व मिरजानहाट के बैंक कर्मचारी संक्रमित हाे चुके हैं।

कहलगांव की संक्रमित 2 साल की बच्ची से उसका पिता भी पॉजिटिव
पीरपैंती रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. सुकेश कुमार ने बताया कि एएनएम की ड्यूटी मानिकपुर क्वारेंटाइन सेंटर में लगाई गई थी। लेकिन उस सेंटर में रुके किसी प्रवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। एएनएम इस बीच आसपास के गांवों में स्क्रीनिंग भी कर रही थी। हो सकता है इसी दौरान वह संक्रमित हुई हो। 7 जून को उसका सैंपल भेजा गया था। अब उसके संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है। कहलगांव प्रखंड में जिन दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें महेशामुंडा गांव का एक युवक और नंदगोलाा गांव का दूसरा युवक है। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ. विवेकानंद दास ने बताया कि महेशामंुडा का युवक 5 जून को मुंबई से आया था। नंदगोला के युवक की चेन पूर्व में संक्रमित उसकी दो साल की बच्ची से जुड़ी है। उसका परिवार दिल्ली से आया था। उन्होंने बताया कि युवक की पत्नी सहित उसके परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आई थी।
चंडीगढ़ व दिल्ली से आए नारायणपुर के दो लोग पाए गए हैं संक्रमित
सन्हौला के महेशखोर गांव के जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह 25 मई को दिल्ली से ट्रेन से आया था। पीएचसी प्रभारी डॉ. मृत्युंजय कुमार ने बताया कि उसे अरार क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। 7 जून को इस सेंटर से 14 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। नारायणपुर प्रखंड के नागरपारा व रायपुर के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएचसी प्रभारी डॉ. विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि रायपुर का युवक चंडीगढ़ नगरपारा का व्यक्ति दिल्ली से आया था। दोनों को नगरपारा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। 8 जून को दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आनंदगढ़ कॉलोनी में गली की बैरिकेडिंग की गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dS3YW1 https://ift.tt/37khn6U Dainik Bhaskar June 10, 2020 at 05:25PM दैनिक भास्कर,,1733

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...