लालू के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएगा राजद, 73 हजार गरीबों को खिलाएगा खाना
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन पर राजद 73 हजार गरीबों को खाना खिलाएगा। इस बार जन्मदिन पर कोरोना संकट को देखते हुए जलसा नहीं मनेगा। राजद ने जन्मदिन 11 जून को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है।
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने निर्देश दिया है कि हर प्रखंड मुख्यालय पर कम से कम 151 गरीबों को भोजन कराएं। तेजस्वी उपहार के तौर पर राजद के सक्रिय 4 लाख बूथ सदस्यों की सूची की कॉपी लेकर रांची जाएंगे।
इस संबंध में तेजस्वी ने कहा कि जन्मदिन के मौके पर केक काटने और मोमबत्ती जलाने के बदले हम गरीबों को खाना खिलाएंगे। हम गरीबों, बेरोजगारों और किसानों की चिंता करते हैं। वहीं, राज्य सरकार को सिर्फ चुनाव की चिंता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cK4Hr6 https://ift.tt/2XODX4z Dainik Bhaskar June 10, 2020 at 05:12PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me