पीरपैंती में मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने पर डिप्रेशन में था छात्र, फांसी लगा कर दे दी जान
मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने पर मंगलवार की देर रात छात्र ने घर से चार किलोमीटर दूर जाकर आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। दिल दहला देने वाली यह घटना इशीपुर थाना क्षेत्र के सुंदराचक बगीचे की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और छात्र के पिता से पूछताछ की।
प्यालापुर निवासी अजय महतो का बेटा दीपक कुमार (18 वर्ष) मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने के बाद से डिप्रेशन में रह रहा था। अजय ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम मैं ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के बाद घर पहुंचा तो दीपक घर में नहीं था। फोन किया तो उसने कहा कि पुलिया के पास हैं, थोड़ी देर में घर आ जाएंगे। शाम 7 बजे खाना खाकर मैं बासा पर सोने चला गया। रात नौ बजे पत्नी ने फोन कर बताया कि दीपक घर नहीं आया है। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ है। मैंने उससे कहा कि दोस्तों के साथ होगा, थोड़ी देर में आ जाएगा। लेकिन वह रात में घर नहीं आया। सुबह उसकी खोजबीन कर रहे थे, तभी बगीचे में शव मिलने की सूचना मिली।
इशीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दीपक की मां मीरा देवी ने बताया कि दीपक तनाव में था। उसे काफी समझाया कि वह परीक्षा की तैयारी करे। अच्छे नंबर से पास होगा। मगर उसने जान दे दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fdmubP https://ift.tt/2UvcHpA Dainik Bhaskar June 10, 2020 at 05:25PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me