एनआईए ने एयरक्राफ्ट कैरियर से उपकरण चुराने के मामले में मुंगेर से युवक को किया गिरफ्तार
केरल के कोच्चि शिपयार्ड में निर्माणाधीन इंडीजीनस एयरक्राफ्ट कैरियर से उपकरण चुराने के मामले में एनआईए ने एक व्यक्ति को मुंगेर के मिल्की गांव से गिरफ्तार किया है। 23 साल के सुमित कुमार सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
इसी मामले के एक अन्य आरोपी दया राम ( 22 वर्ष) को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर एयरक्राफ्ट कैरियर से महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिसमें 5 माइक्रो प्रोसेसर, 10 रैम और 5 सॉलिड स्टेट ड्राइवर चुराने के आरोप थे। इन दोनों आरोपियों तक पहुंचने के लिए एनआईए ने 5000 फिंगरप्रिंट्स और हथेलियों के निशानों की जांच की थी।
एनआईए ने सुमित कुमार सिंह और दयाराम की गिरफ्तारी के लिए बिहार, गुजरात और राजस्थान में एक साथ कई छापेमारी की। इन दोनों का सुराग पाने के लिए एनआईए ने 500000 के इनाम की घोषणा भी कर रखी थी। एनआईए के अनुसार पहले यह मामला एर्नाकुलम टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। कोच्चि शिपयार्ड के अथॉरिटी ने मामला दर्ज कराया था। बाद में इस केस कोएनआईए को सौंप दिया गया। एनआईए ने 26 सितंबर 2019 को दोबारा केस रजिस्टर्ड किया।
गिरफ्तारी के बाद युवक को पटना सिविल कोर्ट स्थित एनआईए के विशेष न्यायाधीश गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा ने उसे केरल ले जाने के लिए पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड का आदेश दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XPZn0Z https://ift.tt/2Uy6PMq Dainik Bhaskar June 10, 2020 at 05:25PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me