जदयू कार्यकर्ताओं से बोले मुख्यमंत्री, कहा- हम माल बनाना नहीं, काम करना जानते हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी दिलचस्पी माल बनाने में नहीं है, हम सिर्फ काम करना जानते हैं। हम साधारण आदमी हैं, कोई अमीर उमराव तो हैं नहीं। माल बनाने वाले आज कहां है, पूरी दुनिया देख रही है। मुख्यमंत्री वर्चुअल सम्मेलन के आखिरी दिन शुक्रवार को अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया और नवादा के जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
राजद पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा काम उन लोगों को ठीक नहीं लगता जो अपने शासन मेंसिर्फ राज करते रहे। हम काम करते हैं। इसलिए वे लोग मुझे हटाना चाहते हैं। हमने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षणदिया। बच्चियों को साइकिल दी। इन दोनों योजनाओं ने बिहार के समाज को बदल दिया। आप लोग (जदयू कार्यकर्ता) याद कीजिए, जब हमने यह फैसला लिया, उस समय पति-पत्नी की पार्टी ने हमारा कितना मजाक उड़ाया था।
हर कार्यकाल में पहले से ज्यादा किया काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग यह दुष्प्रचार करते हैं कि हमारे पहले कार्यकाल में विकास के ज्यादा काम हुए। यह गलत है। हमने हर कार्यकाल में पहले से ज्यादा काम किया। पहले 5 साल से ज्यादा दूसरे 5 साल में, दूसरे से ज्यादा तीसरे कार्यकाल के साढ़े चार साल में। 2015 में हमने सात निश्चय लागू किया था। अगली बार मौका मिलने पर हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचा देंगे। कृषि प्रधान राज्य बिहार के लिए यह बहुत बड़ा काम होगा। हर घर बिजली पहुंचाने के बाद हर खेत तक बिजली पहुंचाने पर काम चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Amax51 https://ift.tt/30OtRmj Dainik Bhaskar June 12, 2020 at 04:46PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me