नशे में उपद्रव कर रहे पुत्र को पिता ने भिजवाया जेल
नशे में धुत होकर अपने ही घर में हंगामा करना एक युवक को महंगा पड़ा। उसके पिता ने पुलिस को फोन कर उसे पकड़वा दिया। मामला शहर के पठान टोली मोहल्ले का है। पकड़ा गया युवक शमसीर आलम उसी मोहल्ले के हैदर अली का पुत्र है। गुरुवार की रात और कहीं से शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और परिजनों के साथ गाली गलौज कर रहा था। उसके पिता ने इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष रवि भूषण को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस उसके घर पहुंची तथा उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। जहां के चिकित्सकों ने उसके द्वारा अल्कोहल सेवन किए जाने का पुष्टि किया। इसके बाद उसके पिता लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर शराबी युवक को रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YuETKv https://ift.tt/2UFWa2d Dainik Bhaskar June 12, 2020 at 04:48PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me