बिजली चोरी करते धराया आटा चक्की का संचालक
बिजली विभाग के अधिकारियों ने रिसियप थानाक्षेत्र के घेउरा बिगहा गांव में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उक्त गांव निवासी कमलेश मेहता को चोरी की बिजली से आटा चक्की चलाते को रंगे हाथों पकड़ा गया। मामले को लेकर कनीय अभियंता अभिषेक कुमार के आवेदन पर थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। उक्त व्यक्ति पर बिजली विभाग ने दो लाख 38 हजार का जुर्माना ठोका है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति तीन फेज में टोका फंसाकर पांच एचपी का मोटर चला रहा था। उसके इस करतूत से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को लाखों का चूना लगा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Avoq0G https://ift.tt/2UFWa2d Dainik Bhaskar June 12, 2020 at 04:46PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me