इराक में तैनात अपने सैनिकों की संख्या और कम करने की तैयारी में अमेरिका
इराक में तैनात अपने सैनिकों की संख्या और कम करने की तैयारी में अमेरिका
अमेरिका आने वाले कुछ महीनों में इराक में बड़ी संख्या में तैनात अमेरिकी फौजों को वापस बुलाएगा. अमेरिका इराक में तैनात फौज की संख्या घटाएगा. दोनों देशों के बीच सैनिकों की तैनाती को लेकर सहमति बनी है.
इराक से खत्म हो रहा है ISIS का खतरा (तस्वीर- रॉयटर्स)- इराक में तैनात अमेरिकी फौजियों की घटेगी संख्या
- कम हुआ ISIS का खतरा, इराक के पुनर्निमाण पर जोर
संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि अमेरिका इराकी गणराज्य के साथ खड़ा है. अमेरिका न केवल इराक के द्विपक्षीय सहयोग का भी पक्षधर है बल्कि सुरक्षात्मक और राजनीतिक स्तर पर भी इराक की मदद के लिए तैयार है.
अमेरिका ने कहा कि इराक में राजनीतिक स्थितरता, निष्पक्ष चुनाव, पुनर्निमाण और सुधार की दिशा में भी काम किया जाएगा, जिससे इराक के लोगों की मुश्किलें दूर हों. इराक में चुनाव कराने की तैयारियां, मानवाधिकारों को लागू करना और विस्थापित लोगों को जगह देने की दिशा में भी अमेरिका सहयोग कर रहा है. आईएसआईएस के निशाने पर जिन लोगों का नरसंहार किया गया, उनके परिजनों को स्थापित करने की दिशा में भी दोनों देश काम करेंगे.
संयुक्त बयान में में कहा गया है कि अमेरिका ने इराक के सुधार के प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन दिलाने में मदद की है. अमेरिका ने इराकी सरकार के साथ काम करने के लिए आर्थिक विषयों पर भी चर्चा की है. कोरोना वायरस के चलते पैदा हुई स्थिति और तेल की कीमतों में आई गिरावट पर भी चर्चा की गई है.
अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में भागीदारी पर कहा है कि इराक में हमेशा अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की मांग नहीं की गई है, 2008 में हुए समझौते के मुताबिक अमेरिका इराक को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस विषय में दोनों देशों के बीच समझौता भी हुआ है.
इराक में तैनात अपने सैनिकों की संख्या और कम करने की तैयारी में अमेरिका
Reviewed by covid 19
on
June 12, 2020
Rating: 5
No comments
have you douth please say to me