All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

GST काउंसिल की बैठक जारी, कुछ देर में मीडिया से बात करेंगी वित्त मंत्री

GST काउंसिल की बैठक जारी, कुछ देर में मीडिया से बात करेंगी वित्त मंत्री

कोरोना संकट काल के बीच शुक्रवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की 40वीं बैठक हुई.

बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुईबैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई

  • ये जीएसटी काउंसिल की 40वीं बैठक थी
  • लॉकडाउन के बाद पहली बार हुई बैठक
लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को पहली बार माल एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की बैठक हुई. जीएसटी काउंसिल की ये 40वीं बैठक है. इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुईं. बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर निर्मला सीतारमण कुछ देर में मीडिया से बात करने वाली हैं. आपको बता दें कि पहले वित्त मंत्री 12.45 बजे मीडिया से बात करने वाली थीं लेकिन बाद में वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर देरी की जानकारी दी.
किन मुद्दों पर होगी बात
इस बैठक में टैक्‍स रेवेन्‍यू पर कोविड-19 के प्रभाव की चर्चा होने की उम्‍मीद है. इसके अलावा राज्यों को मुआवजे के भुगतान की रूपरेखा पर फैसला हो सकता है. वहीं कांउसिल अगस्त, 2017 से जनवरी, 2020 के दौरान जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने के लिए विलंब शुल्क को माफ करने पर भी विचार करेगी.
टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव पर चर्चा नहीं
हालांकि, इस बैठक में टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव पर कोई चर्चा नहीं होगी, लेकिन जीएसटी के क्रियान्वयन से राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए पैसे जुटाने के तरीकों पर विचार होने की उम्‍मीद है. बता दें कि जीएसटी काउंसिल की आखिरी बैठक 14 मार्च को हुई थी. इस बैठक में निर्मला सीतारमण ने कहा था कि केंद्र सरकार, राज्‍यों के मुआवजे की जरूरत को पूरा करने के लिए बाजार से कर्ज जुटाने की कानूनी वैधत पर गौर करेगी.
जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी नहीं
टैक्‍स कलेक्‍शन में कमी और जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तारीख आगे बढ़ाने की वजह से सरकार ने अप्रैल और मई माह के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किए हैं. इससे पहले मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन घटकर 97,597 करोड़ रुपये रह गया था. बीते दिनों वित्त सचिव अजय भूषण पांडेय ने बताया था कि जीएसटी कलेक्‍शन के आंकड़ों पर सही तस्वीर 30 जून तक ही मिल पाएगी.
इसकी वजह बताते हुए पांडेय ने कहा था, ‘‘जीएसटी रिटर्न जमा करने की तारीख आगे बढ़ाई गई है. हमने कहा है कि रिटर्न जून तक जमा कराए जा सकते हैं. पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाले करदाताओं को भी अतिरिक्त समय मिला है. ’’ उन्होंने कहा कि ऐसे में समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद राजस्व संग्रह की सही तस्वीर 30 जून तक ही उभरकर सामने आएगी.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...