पैसे के लेन-देन में हुए विवाद के बाद ईंट-पत्थर से कूचकर की युवक की हत्या, छह लोगों पर केस दर्ज
शहर के करमन टोला, रस्सी बगान मुहल्ले में शुक्रवार की अहले सुबह एक अज्ञात युवक की हत्या कर फेंका हुआ शव पाया गया। शव खून से लथपथ था। चेहरा पर ईंट-पत्थर व हथियार कई चोट के निशान थे। सुबह में रोजाना के दिनचर्या के लिए घर से बाहर निकले कुछ मुहल्लेवासियों ने एक निर्माणाधीन मकान के पास शव को देखा। इसके बाद मुहल्ले में सनसनी फैल गई। अज्ञात युवक की शव मिलने की सूचना अारा शहर में फैल गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर नवादा थाना की पुलिस पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरु किया। बाद में युवक की पहचान आरा के ही दक्षिण रमना रोड बांसबाड़ी गली निवासी गोविंद कुमार उर्फ गंगू की हुई। शव की पहचान उसके परिजनों ने की। सूत्रों के अनुसार हत्याकांड में रुपयों लेन-देन के लिए हुए विवाद की बात सामने आ रही है। इस मामले में मृतक के पिता टोला प्रसाद ने नवादा थाना में अपने पुत्र के एक दोस्त अप्पू दूबे को नामजद आराेपी व 6 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। आरोपी अप्पू दूबे नवादा का ही रहने वाला है।
मृतक के परिजनों के अनुसार गोविंद गुरुवार की शाम 7 बजे तक अपने दोस्तों के साथ नवादा चौक पर था। देर रात बीत जाने के बाद गोविंद जब घर नही लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। मुहल्ला के अलावे दोस्तों से भी पूछा गया। सभी ने यही जबाव दिया कि मैनें गोविंद को नहीं देखा।
देर रात तक अप्पू के साथ देखने का किया दावा
परिजनों के अनुसार गोविंद और उसके दोस्त अप्पू को गुरुवार को देर रात एकसाथ देखने की सूचना मिल रही है। इसके बाद शुक्रवार की सुबह गोविंद का लहुलुहान शव पाया गया। अप्पू भी रात से फरार बताया जाता है। इससे गोविंद की हत्या को लेकर अप्पू की संलिप्तता का संदेह है। दूसरी ओर, यह भी चर्चा है कि गोविंद और अप्पू नशा भी करते थे। रात में पार्टी भी मनाया गया था। हालांकि, घटनास्थल से शराब की बोतल नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या के पहले गोविंद ने शराब के नशे में था या नहीं? पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मजदूरी करता था गोविंद
गोविंद मजदूरी का कार्य करता था। मृतक के पिता टोला प्रसाद भी रिक्शा चलाकर परिवार का पेट भरता था। मृतक परिवार में सबसे बड़ा भाई था। इसके नीचे दो छोटा भाई है। मंझला भाई नवादा थाना के बगल में पेंटिंग का काम करता है।
तफ्तीश में जुटी पुलिस
इस हत्याकांड को एक अज्ञात लड़की से संपर्क की चर्चा भी जोरों पर है है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस इस पहलु समेत सभी प्रकार के एंगल से हत्याकांड की तफ्तीश कर रही है।
गोविंद की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर है। इस मामले में एक नामजद और 4 अज्ञात अपराधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
- संजीव कुमार, थानाध्यक्ष, नवादा थाना।
दहेज हत्या के मामले में नाविक ने खोला राज, सोन नद से शव बरामद किया गया
तरारी। दहेज हत्या के बाद विवाहिता के गायब कर दी गए शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। दहेज के लिए किशाईडीह गांव अवस्थित ससुराल में विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। जिसका शव सोन नदी से बरामद कर पुलिस थाना में लायी। तरारी थाना पुलिस ने मृतक के परिजन के सहयोग से रोहतास के हरिहरगंज सोन से शव को ढूंढ निकाला। घटना किसाईडीह गांव की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गजविमल सिंह की 30 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी की हत्या दहेज के कारण कर शव को गायब कर दिया गया था। हत्या के बाद प्रभावती के मायके वालों ने पुलिस के सहयोग से शव की खोजबीन शुरू की। इस बीच, रोहतास के हरिहरगंज गांव के समीप सोन नदी में शव को ठिकाने लगाने की बात एक नाविक द्वारा कहा गया। जिसके निशानदेही पर शव को निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आरा भेजा।
दो हजार रुपये के कारण शव गायब करने का हुआ खुलासा
शुक्रवार को हरिहरगंज से शव मिलने के बाद हत्या का खुलासा हो गया। दो हजार नाविक को नहीं देना हत्यारोपियों को महंगा पड़ गया। प्रभावती का लाश की खोजबीन पुलिस और उसके मायके वाले दोनों कर रहे थे। मृतक के भाई राजनन्दन सिंह के अनुसार प्रभावती के मौत के बाद ससुराल वालों ने पुलिस से बचते-बचाते नासरीगंज सोन में हरिहरगंज के समीप एक नाविक से तीन हजार रुपया पर लाश को ठिकाने लगाने का तय हुआ। शव को घड़ा में मिट्टी भरकर बांधकर सोन के पानी मे डूबा दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dW2MRC https://ift.tt/2MVBMpD Dainik Bhaskar June 12, 2020 at 04:44PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me