प्रदेश में कोरोना मरीज 6 हजार पार, 148 नए संक्रमित मिले; 37वीं माैत, जहानाबाद के युवक ने ताेड़ा दम
राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को 148 नए संक्रमित मरीज मिले। पटना में 6 नए मरीजों के साथ राज्य में कुल संक्रमिताें की संख्या 6 हजार पार कर 6096 पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में 230 लोगों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर गए।
अभी तक कुल ठीक होने वाले मरीजों संख्या भी बढ़कर 3316 हो गई है। संक्रमिताें के मामले में पटना काे पछाड़ भागलपुर पहले नंबर पर पहुंच गया है। पटना में 306 जबकि भागलपुर में 311 मरीज पाॅजिटिव हाे गए हैं। इस बीच, जहानाबाद के माेदनगंज प्रखंड निवासी अाैर 27 साल के काेराेना पाॅजिटिव की शुक्रवार काे गया के एएनएमसीएच में इलाज के दाैरान माैत हाे गई।
यह जिले में पहली अाैर प्रदेश में 37वीं माैत है। युवक 7 जून काे दिल्ली से लाैटा था। शुक्रवार को मधुबनी में 10, रोहतास में 13, कटिहार में 11, बक्सर में 6,भागलपुर में 13, सहरसा में 8, गया में 1, सारण में 7, भोजपुर में 2, मुजफ्फरपुर में 13, जहानाबाद में 5, बांका में 2, दरभंगा में 1 अररिया में 1, किशनगंज में 1,अरवल में 3 समस्तीपुर में 8,लखीसराय में 2,जमुई में 1,बेगूसराय में 4 संक्रमित मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cWFk5q https://ift.tt/2B84ZuD Dainik Bhaskar June 12, 2020 at 04:45PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me