देसी कट्टा लहराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
देसी कट्टा लहराने वाले तीन आरोपियों को हसपुरा पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके साथ-साथ देशी कट्टा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी श्रीकांत कुमार, चंदेश्वर महतो व रजनीश मंडल शामिल है। सूत्रों की मानें तो धनमी गांव निवासी देवेन्द्र कुमार का मोबाइल चोरी हो गया। शक के आधार पर उसने अपने परिजनों के साथ श्रीकांत से पूछताछ करने पहुंचा। पूछताछ को लेकर श्रीकांत व उसके परिजन भड़क गए। इसके बाद देशी कट्टा लहराते हुए गाली-ग्लौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दुर्गा चौधरी ने इसकी शिकायत हसपुरा थाना में कर दिया। दुर्गा चौधरी के बयान पर थाना में एफआईआर दर्ज की गई और आरोपियाें काे पकड़ लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cSCxKt https://ift.tt/2UFWa2d Dainik Bhaskar June 12, 2020 at 04:44PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me