All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

LoC पर पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार, एक जवान शहीद, 2 घायल

LoC पर पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार, एक जवान शहीद, 2 घायल

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में शाहपुर के पास नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की. इसकी चपेट में आकर एक जवान की शहीद हो गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुंछ में तैनात भारतीय सेना (फोटो- पीटीआई)पुंछ में तैनात भारतीय सेना (फोटो- पीटीआई)

  • नियंत्रण रेखा पर एक जवान शहीद
  • पाक गोलीबारी में 2 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी की चपेट में आकर भारत का एक जवान शहीद हो गया है. पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर उकसावे की कार्रवाई कर रहा है.
पुंछ में पाकिस्तान की फायरिंग
पाकिस्तान ने पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में शाहपुर के पास नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की. इसकी चपेट में आकर एक जवान की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पाकिस्तान ने गोलियों और मोर्टार से भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत की ओर से पाकिस्तान को इसका भरपूर जवाब मिला. हालांकि गोलीबारी की चपेट में आकर एक सैनिक शहीद हो गया, जबकि दो घायल हो गए.
नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का जोरदार जवाब दिया है. भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई पोस्ट ध्वस्त हो गए हैं.
12 जून को भी पाक ने तोड़ा था सीजफायर
बता दें कि 12 जून को भी पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे दो सेक्टरों की अग्रिम चौकियों और गांवों में फायरिंग की थी और संघर्षविराम का उल्लंघन किया था. सेना के मुताबिक पाकिस्तान लगभग एक सप्ताह से नियंत्रण रेखा के पास से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर रहा है.
सुरक्षित स्थानों पर गए लोग
पिछले बृहस्पतिवार को राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास लगे गांवों और में भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था. इसके अलावा पिछले एक हफ्ते में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना पड़ा है.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...