रेलवे ने 4 राज्यों को दिए 204 कोच, दिल्ली में 54 तैनात
रेलवे ने 4 राज्यों को दिए 204 कोच, दिल्ली में 54 तैनात
रेलवे ने कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से अस्पतालों पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए सैकड़ों कोचों को आइसोलेशन शेल्टर के रूप में तैयार किया है. अब राज्यों ने इस सुविधा का लाभ उठाना शुरू कर दिया है. 4 राज्यों के उपयोग के लिए 204 कोच पहले ही भेजे जा चुके हैं.
रेलवे ने बेड की उपलब्धता के लिए कोच तैयार किए (सांकेतिक-पीटीआई)- कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रेल कोचों में बनाए जा रहे बेड
- दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 54 कोच पहले से ही तैनात
- रेलवे के 204 कोचों में से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश ने लिए कोच
रेलवे द्वारा अस्पतालों पर बोझ कम करने के लिए रेलवे के सैकड़ों कोचों को आइसोलेशन शेल्टर के रूप में बनाए जाने के महीनों बाद, राज्यों ने आखिरकार इस सुविधा का लाभ उठाना शुरू कर दिया है. जबकि 4 राज्यों द्वारा उपयोग के लिए 204 कोच पहले ही भेजे जा चुके हैं. रेलवे कम समय में करीब 5,000 कोच देने के लिए तैयार है.
बेड की कमी दूर करने की कोशिश में रेलवे
अब दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के केस पर चिंता जताए जाने के बाद, भविष्य में बढ़ते मामले और बेड की कमी को देखते हुए रेलवे पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में 54 कोचों की तैनाती कर चुका है.
इस बीच अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा 70 रेल कोचों को तैनात किया है. जबकि तेलंगाना में 60 पहले से ही चालू हैं. आंध्र प्रदेश में 20 कोच तैनात किए गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना से जुड़े मामलों में राज्य और जिला स्तर पर बेड की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री समेत कई शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी. गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में स्थिति को संभालने के लिए एक के बाद एक 2 बैठकें की जिसमें यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली में बेड की उपलब्धता बढ़ाने को लेकर रेलवे 500 कोचों की तैनाती करेगा.
रेलवे के सूत्रों ने बताया कि 54 रेल कोचों को पहले ही शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात किया जा चुका है और दिल्ली के लिए यह आंकड़ा बढ़कर 500 हो जाएगा.
रेलवे ने 4 राज्यों को दिए 204 कोच, दिल्ली में 54 तैनात
Reviewed by covid 19
on
June 15, 2020
Rating: 5
No comments
have you douth please say to me