ICSE Board Exam 2020 बोर्ड ने कहा की छात्र चाहें तो छोड़ सकते हैं 10वीं की परीक्षा
ICSE Board Exam 2020 बोर्ड ने कहा की छात्र चाहें तो छोड़ सकते हैं 10वीं की परीक्षा
इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CICSE) बोर्ड ने बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा है कि छात्र चाह तो ICSE बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा से गैरहाजिर रह सकते हैं. बोर्ड ने कहा है कि ऐसे छात्रों का मूल्यांकन प्री बोर्ड और इंटर्नल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा.
ये परीक्षाएं जुलाई में होने वाली थीं. टाइम टेबल के अनुसार, आईसीएसई बोर्ड (ICSE Board) कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 जुलाई से 12 जुलाई तक संचालित होनी थी.
ICSE बोर्ड ने अदालत में यह जवाब एक याचिका के दाखिल होने के बाद दिया है. एक छात्र के अभिभावक की ओर से दी गई याचिका में परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गई है.
बता दें कि ICSE बोर्ड की कुछ परीक्षाएं कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दी गई थीं. बता दें, इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी. बोर्ड ने कहा है कि जिन विषयों की परीक्षाएं हो गई हैं, उनमें छात्रों का मूल्यांकन उनके एग्जाम के हिसाब से किया जाएगा.
परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने सुनवाई में 2 विकल्प प्रस्तावित किए हैं.
पहला- नए शेड्यूल के अनुसार जुलाई में परीक्षा आयोजित करें.
दूसरा- इंटरनल असेसमेंट मूल्यांकन / प्री-बोर्ड परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल परिणाम घोषित किया जाए.
अभी इस दोनों विकल्प पर काम किया जाएगा. बता दें, कोरोना वायरस आने से पहले ये 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 30 मार्च के बीच निर्धारित की गई थीं, लेकिन COVID-19 के डर से 19 मार्च से परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं. महाराष्ट्र में कुल 226 ICSE एफिलेडिट स्कूल हैं. 23,347 छात्रों को कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल होना था.

No comments
have you douth please say to me