All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

धोनी के कोच ने बताया की सुशांत ने कैसे सीखा था माही का 'हेलिकॉप्टर शॉट'

धोनी के कोच ने बताया की  सुशांत ने कैसे सीखा था माही का 'हेलिकॉप्टर शॉट'

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी का किरदार निभाकर सुशांत सिंह राजपूत ने सभी की तारीफें बटोरी थीं. धोनी की फिल्म में धोनी जैसा बनने के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की थी.

MS Dhoni and Sushant Singh RajputMS Dhoni and Sushant Singh Rajput

बधोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी का किरदार निभाकर सुशांत सिंह राजपूत ने सभी की तारीफें बटोरी थीं. धोनी की फिल्म में धोनी जैसा बनने के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की थी और इसके लिए वे धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी के पास भी गए थे ताकि भारतीय कप्तान के बहुचर्चित हेलिकॉप्टर शॉट को लगाना सीख सकें.
फिल्म में कई ऐसी चीजें थीं जो सुशांत ने धोनी की तरह ही की थीं और हेलिकॉप्टर शॉट उनमें से एक था. इस फिल्म में बनर्जी के रोल को अनुभवी अभिनेता राजेश शर्मा ने निभाया है. बनर्जी ने कहा सुशांत काफी अच्छे इंसान थे और उन्होंने फिल्म के लिए हेलिकॉप्टर शॉट तथा धोनी के तौर तरीके सीखने के लिए उनसे संपर्क किया था.
बनर्जी ने कहा, 'वह बहुच अच्छे इंसान थे. वह बहुत अच्छे से पेश आते थे. आज मैंने समाचार चैनल पर देखा, मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं.' उन्होंने कहा, 'मुझे याद है जब वह रांची में आए थे. हमने लंबी चर्चा की थी. मैं वहां था. माही के दोस्त वहां थे. वह हमेशा मुझसे कहते थे कि दादा, धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट सिखा दो ना.'
उन्होंने कहा, 'वह मुझसे पूछते थे कि माही कैसे खेलता है, उसके चेहरे के हावभाव क्या होते हैं. वह काफी फोकस थे. एक तरफा समर्पण. इसलिए चीजें इतने अच्छे से हुईं. आप नहीं कह सकते कि वो धोनी नहीं है. आज मेरे पास सिर्फ यादें हैं. मैं गहरे सदमे में हूं.'
सुशांत (34) ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनके घर में काम करने वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सुशांत के निधन पर खेल जगत ने भी शोक व्यक्त किया है. कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने सुशांत को श्रद्धंजलि दी है.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...