दिल्ली के बाद अब अमित सह एनसीआर के लिए प्लान बनाएंगे सभी जिलों के DM के साथ बैठक
दिल्ली के बाद अब अमित सह एनसीआर के लिए प्लान बनाएंगे सभी जिलों के DM के साथ बैठक
- दिल्ली के बाद अब एनसीआर के लिए अलग प्लान
- गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अधिकारियों संग बैठक
गुरुवार दोपहर 12 बजे अमित शाह दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद-गुड़गांव-फरीदाबाद समेत आसपास के अन्य जिलों के डीएम, डीसी के साथ बैठक करेंगे.
बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंडलायुक्त स्तर के अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्रालय के आला अधिकारी भी शामिल होंगे. ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.
बता दें कि अभी तक अमित शाह दिल्ली को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत स्थानीय अफसरों के साथ बैठक कर चुके हैं. अमित शाह की बैठक के बाद ही दिल्ली में टेस्टिंग को बढ़ाया गया, टेस्टिंग के दाम फिक्स किए गए, रेलवे कोच का इस्तेमाल आइसोलेशन सेंटर के तौर पर किया जा रहा है.
दरअसल, दिल्ली और एनसीआर के इलाके में ना सिर्फ कोरोना वायरस के मामले ज्यादा हैं बल्कि लॉकडाउन को लेकर भी काफी कन्फ्यूज़न है. अनलॉक की प्रक्रिया के बाद सभी राज्यों में आवाजाही शुरू हो गई थी.
लेकिन नोएडा और गाजियाबाद ने अभी तक दिल्ली से सटे बॉर्डर को बंद रखा है और इसका कारण कोरोना के बढ़ते मामलों को बताया है. यहां अभी भी पास के जरिए एंट्री मिल रही है, जिसके कारण हर रोज लंबा जाम लगता है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में एनसीआर के लिए एक रणनीति बनाने की मांग की थी. उनके अलावा कई डॉक्टर इसकी मांग कर चुके हैं
.
.

No comments
have you douth please say to me