गुरुवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
लद्दाख में भारत-चीन सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जल, थल और वायुसेना पूरी तरह से अलर्ट पर हैं. तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रहने का फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ आर्मी डिफेंस (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों की हुई बैठक में लिया गया.
देश में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल आया है. पिछले 24 घंटे के अंदर 12 हजार 881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 3 लाख 66 हजार 946 है, जिसमें 12 हजार 237 लोगों की मौत हो चुकी है.
लद्दाख के गलवान घाटी में खूनी झड़प के बाद भारत ने चीन को सबक सिखाने की तैयारी कर ली है. चीन को हर मोर्चे पर सबक सिखाया जाएगा. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है. साथ ही हिंद महासागर में नौसेना अपनी ताकत बढ़ा रही है. इस बीच भारतीय खुफिया एजेंसियों की रडार पर चाइनीज ऐप आ गए हैं.
भारत और चीन के संबंधों में एक बार फिर खटास आ गई है, क्योंकि सोमवार को दोनों देशों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई. इसे लेकर भारत में चीन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है. भारत के लिए चीन खतरा नया नहीं बल्कि दशकों पुराना है. पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस चीन को भारत का दुश्मन नंबर वन मानते थे और मुलायम सिंह यादव ने तो चीन को पाकिस्तान से भी बड़ा दुश्मन करार दिया था.

No comments
have you douth please say to me