जम्मू और कसमीर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू और कसमीर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- पाकिस्तान ने बॉर्डर पर किया सीजफायर का उल्लंघन
- भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के केरन और रामपुर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान ने रविवार सुबह 11 और 12:40 बजे अकारण ही सीजफायर का उल्लंघन किया. भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भारी मोर्टार भी दागे.
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रेबेन इलाके में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी. पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया था और रेबेन इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.
इससे पहले भी सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है पाकिस्तान
ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी पाकिस्तान ऐसी ही कायराना हरकतें कर चुका है. गुरुवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में हवलदार माथियाझगन पी. को गोली लगी थी और वो घायल हो गए थे. हवलदार को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. हवलदार माथिया, तमिलनाडु के सालेम जिले से ताल्लुक रखते थे.
इतना ही नहीं, शुक्रवार को भी पाकिस्तान की ओर से कठुआ जिले के पास अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर गोलीबारी की गई. पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में गोलीबारी की और शेलिंग फायर की.

No comments
have you douth please say to me