2020 में अबतक सुरक्षाबलों ने घाटी में मार गिराए 93 आतंकी
2020 में अबतक सुरक्षाबलों ने घाटी में मार गिराए 93 आतंकी
- कोरोना काल में भी आतंकियों का खात्मा जारी
- इस साल अबतक 93 आतंकी ढेर
आपको बता दें कि आज सुबह ही शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है, ये लगातार दूसरा दिन है जब घाटी में हुई मुठभेड़ में आतंकी मारे गए हैं.
अगर आकड़ों को देखें, तो इस साल अबतक 93 आतंकी मारे जा चुके हैं, जबकि इसी वक्त तक पिछले साल ये आंकड़ा 104 का था. इस साल आतंकियों ने 51 घटनाओं की शुरुआत की, जबकि पिछली बार अबतक ये आंकड़ा 91 का था. अबतक स्थानीय आतंकियों की आतंकी संगठनों में 43 की भर्ती हुई है.
गौरतलब है कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने शोपियां में चार आतंकियों को मारा, जबकि रविवार को भी पांच आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया था.
सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने ऑपरेशन खत्म होने के बाद जानकारी दी थी कि हमने आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया था. दो दिनों में हिज्बुल के 9 आतंकी मारे गए हैं. इससे दक्षिण कश्मीर में लोग राहत की सांस लेंगे. इतना ही नहीं पिछले दो हफ्ते में कुल 22 आतंकी मारे जा चुके हैं, जिनमें से 6 तो शीर्ष कमांडर ही थे.
हाल ही में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर को मारा था, जिसके बाद से ही घाटी में लगातार कई ऐसे मामले में आ रहे हैं जहां मुठभेड़ की स्थिति बनी है. वहीं, एक आतंकी हमले को भी असफल किया गया था जहां एक गाड़ी में बड़ी मात्रा में IED बरामद हुए थे.

No comments
have you douth please say to me