
दिल्ली की एक महिला वकील के साथ फेसबुक फ्रेंड द्वारा गुरुग्राम में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित वकील की शिकायत पर गुरुग्राम के सुशांतलोक थाना में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के करोलबाग निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से वकील है और दिल्ली के एक कोर्ट में प्रैक्टिस करती है। उसने बताया कि पिछले साल अगस्त में फेसबुक पर उसकी दोस्ती संदीप दास नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने शादी करने का वादा किया और उसके बाद आरोपी ने महिला वकील को दिल्ली से सुशांतलोक फेज-1 स्थित अपने फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते साल अगस्त से सितंबर तक कई बार उसके साथ संबंध बनाए गए, इस बीच जब भी आरोपी से शादी करने की बात की जाती थी तो वह जल्द ही शादी करने की बात कहता था। जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और महिला से दूरी बनाने लगा। इस पर पीड़िता ने कई बार बात करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
आखिरकार शुक्रवार को महिला वकील ने सुशांतलोक थाने में इसकी शिकायत दी। सुशांतलोक थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
आरोपी युवक एक निजी कंपनी में काम करता है और सुशांतलोक फेज-1 स्थित एक किराये के फ्लैट में रहता है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फेसबुक पर न्यूज़
Reviewed by covid 19
on
June 21, 2020
Rating: 5
No comments
have you douth please say to me