All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

डीजल और पेट्रोल का दाम

पिछले 15 दिन में डीजल 8.88 और पेट्रोल 7.97 रुपए प्रति लीटर महंगा, देखें आज का रेट

petrol diesel pump   afp file photo
पिछले 14 दिनो से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि रविवार (15वें दिन) को भी जारी रही। रविवार को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे का इजाफा हुआ और पिछले पंद्रह दिनों में यह 7.97 रुपये लीटर महंगा हुआ। वहीं डीजल के दाम में रविवार को 60 पैसे की बढ़ोतरी हुई और 15 दिनों में यह 8.88 रुपये लीटर महंगा हुआ। पिछले 19 महीने में दिल्ली में पेट्रोल सबसे महंगा हो गया है और कीमत 80 रुपये लीटर तक पहुंच गई है।
2018 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया था। 16 अक्टूबर 2018 को डीजल के दाम ने दिल्ली में 75.69 रुपये प्रति लीटर के शिखर छू लिया था और 4 अक्टूबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 80 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। डीजल की कीमत अब नई ऊंचाई पर है।
पेट्रोल, डीजल की कीमतें:
नई दिल्ली: पेट्रोल 79.23 डीजल 78.27
गुड़गांव: पेट्रोल 77.48 डीजल 70.74
मुंबई: पेट्रोल 86.04  डीजल 76.69
चेन्नई: पेट्रोल 82.58 डीजल 75.80
हैदराबाद: पेट्रोल 82.25 डीजल 76.49
बेंगलुरु: पेट्रोल 81.81  डीजल 74.43
एक रिपोर्ट के अनुसार, तेल विपणन कंपनियों पीछे हुए नुकसान की भरपाई के लिए अगले कुछ दिनों तेल के दामों में बढ़ोतरी जारी रखेंगी। 
वाहन ईंधन की कीमतों में देशभर में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, स्थानीय बिक्रीकर या मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग होती है।  ईंधन के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा लगभग दो-तिहाई बैठता है। पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। 
वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है। मुंबई में पेट्रोल का दाम बढ़कर 86.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल का 76.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 
पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने सात जून से ईंधन कीमतों में रोजाना लागत के हिसाब से संशोधन फिर शुरू किया था। तब से यह ईंधन कीमतों में लगातार 15वीं बढ़ोतरी है। इससे पिछले 82 दिन पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने कीमतों में संशोधन रोका हुआ था। अब डीजल के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं पेट्रोल कीमतें भी दो साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई हैं। 
इससे पहले 16 अक्ट्रबर, 2018 को दिल्ली में डीजल का दाम 75.69 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। अब डीजल कीमतों ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत चार अक्टूबर, 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थीं। 

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...