All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

चीनी समूह का आरोप- तियानमेन नरसंहार को किया याद तो जूम ने बंद किया अकाउंट

चीनी समूह का आरोप- तियानमेन नरसंहार को किया याद तो जूम ने बंद किया अकाउंट

चीन केंद्रित समूह ह्यूमनटेरियन चाइना ने आरोप लगाया है कि तियानमेन नरसंहार की 31वीं बरसी पर उसके सदस्यों ने एक कॉन्फ्रेंस करने के बाद उसका भुगतान किया था, लेकिन ज़ूम ने उनका अकाउंट बंद कर दिया है.

जूमजूम

  • तियानमेन स्क्वायर की बरसी पर की थी जूम से मीटिंग
  • चीनी कार्यकर्ताओं ने कहा- कंपनी ने नहीं दिया जवाब
लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ज़ूम अमेरिका स्थित चीन के सामाजिक कार्यकर्ताओं का अकाउंट्स सस्पेंड करने को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गया है. इन कार्यकर्ताओं ने चीन के तियानमेन स्क्वायर पर चीनी दमन की बरसी पर वर्चुअल मीटिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था.
चीन केंद्रित एक गैर-लाभकारी समूह ह्यूमनटेरियन चाइना ने आरोप लगाया है कि तियानमेन नरसंहार की 31वीं बरसी पर उसके सदस्यों ने एक कॉन्फ्रेंस करने के बाद उसका भुगतान किया था, लेकिन ज़ूम ने उनका अकाउंट बंद कर दिया है. इस ग्रुप ने आरोप लगाया है कि हांगकांग एलायंस के चेयरमैन ली चियूक यान का जूम ऐप का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.
ग्रुप के सदस्यों ने ये भी आरोप लगाया है कि अमेरिका स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी ने इसमें चीनी शासन की मदद की है. ग्रुप के संस्थापक फेंगशुओ झोउ ने अपने सोशल मीडियो पोस्ट में लिखा, “हमने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है लेकिन हमें अब तक जवाब नहीं मिला है. ऐसे कठिन समय में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने इंटरनेट को बंद कर दिया है, हमारी इस बैठक में भाग लेने वाले कई वक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और अमेरिकी कंपनी ज़ूम ने चीन की इसमें मदद की है."
Zoom closed the account of Humanitarian China after we held a conference commemorating 31st anniversary of Tiananmen...
Posted by Fengsuo ZHou on Wednesday, 10 June 2020
असल में 31 मई को समूह की ओर से आयोजित वर्चुअल मीट के दौरान चीन और चीन से बाहर रहने वाले प्रतिभागियों ने तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की घटना को याद किया.
बता दें कि प्रदर्शनकारी आजादी की मांग को लेकर चीन की राजधानी बीजिंग के तियानमेन चौक पर इकट्ठा हुए थे. सरकार के विरोध में गूंज रही लोकतंत्र की मांग की आवाज धीरे-धीरे शहरों और विश्वविद्यालयों तक पहुंच गई, लेकिन 4 जून 1989 को इस विरोध प्रदर्शन को बर्बरता पूर्वक कूचल दिया गया था.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...