All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 109 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 109 लोगों की मौत

मुंबई में एक्टिव केस की संख्या 26345 है. पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो मुंबई में 1311 नए मामले सामने आए हैं और 64 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में डिस्चार्ज होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 1661 है.

कोरोना वायरस की टेस्टिंग (फाइल फोटो-PTI)कोरोना वायरस की टेस्टिंग (फाइल फोटो-PTI)

  • 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 2553 नए मामले
  • मुंबई में अब तक कोरोना से 1702 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण रोजाना तेजी पकड़ता जा रहा है. देश में सबसे ज्यादा मरीज अभी महाराष्ट्र में हैं. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 2553 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही 24 घंटे में इस महामारी से 109 लोगों की मौत हुई है.
अब तक कुल मौतों का आंकड़ा देखें तो यह 3169 पर पहुंच गया है और कोरोना के कुल केस की तादाद 88528 हो गई है. हालांकि एक्टिव केस की संख्या कुल मामलों से लगभग आधी है. महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 44374 है. अब तक 40975 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. मुंबई की जहां तक बात है तो यहां कोरोना के 50085 मामले हैं. मुंबई में अब तक इस बीमारी से 1702 लोगों की मौत हुई है.
मुंबई में इस बीमारी का प्रकोप गंभीर है लेकिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी-खासी है. मुंबई में 22032 कोरोना मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. मुंबई में एक्टिव केस की संख्या 26345 है. पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो मुंबई में 1311 नए मामले सामने आए हैं और 64 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में डिस्चार्ज होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 1661 है.
क्या है देश का हाल
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अभी 1 लाख 25 हजार 381 एक्टिव केस हैं.
बीते 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 31 हजार 667 है, जिसमें 269 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 हजार 999 लोग ठीक हो चुके हैं. तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां कुल मरीजों की संख्या 27 हजार 654 है, जिसमें 761 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 हजार 664 लोग ठीक हो चुके हैं.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...