बरबीघा मुख्य बाजार से अम्माबीघा जाने वाले मुख्य रास्ते का उद्घाटन
बरबीघा मुख्य बाजार से अम्माबीघा मोड़ तक लगभग ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का विधिवत उद्घाटन नगर सभापति रौशन कुमार तथा बरबीघा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी त्रिशूलधारी सिंह के द्वारा किया गया। इस संबंध में नगर सभापति ने बताया कि नगर परिषद के गोलापर, तैलिक ठाकुरवाड़ी, नसीबचक आदि मोहल्लों को तेउस-अम्माबिघा पथ से जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है। लगभग दो करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क के निर्माण होने से बरबीघा का वैसा पिछड़ा इलाक़ा जिसका सैंकड़ों एकड़ का इलाक़ा शहरीकरण से वंचित था कायाकल्प हो जाएगा।
जिससे इन इलाक़ों के किसान शेरपर, बढनपुरा, अम्माबीघा, तेउस, नरसिंहपुर, अलीनगर, जयरामपुर आदि गांव के साथ-साथ नालंदा जिले के अस्थावां एवं बिंद प्रखंड कई गाँव के लोगों को लाभ होगा। इस सड़क के निर्माण होने से बरबीघा बाजार से जुड़े व्यापारियों का व्यापार भी काफ़ी बढ़ने की उम्मीद है। सड़क का निर्माण होने से वर्षों से पिछड़े इलाके में छोटे-मोटे उद्योग धंधे लगने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ym77qS https://ift.tt/37hmRzq Dainik Bhaskar June 10, 2020 at 04:50PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me