All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

बिजली और पानी की समस्या को लेकर एकरामा के ग्रामीणों ने किया डीएम कार्यालय का घेराव

जिले के चेवाड़ा प्रखंड के एकरामा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली एवं पानी की समस्या को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उक्त ग्रामीणों का राजद ने भी समर्थन दिया है। दरअसल, 2 सप्ताह पूर्व जिले में आयी तेज़ आंधी- तूफ़ान से एकरामा, रजौरा व कैमरा गांव में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गया था और उक्त गांव में पानी की समस्या गहरा गया है। हालांकि कुछ इलाको में विद्युत विभाग के द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया हैं। लेकिन एकरामा, राजौरा और कैमरा आदि गांव में अभी भी बिजली की आपूर्ति बहल नहीं हो सका हैं।

जिसके कारण पेयजल संकट गहरा गया है और इस उमस भरी गर्मी में पेयजल के लिए ग्रामीणों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। वहीं, पिछले 2 सप्ताह से बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय का घेराव कर बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर आवेदन सौंपा है।

राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने कहा कि बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस उमस भरी गर्मी में घर में रखे पंखे, कूलर सहित अन्य बिजली के उपकरण बिजली बेकार पड़ गये। जिसके कारण ग्रामीण पेड़ों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द उपरोक्त गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है।
पानी के लिए चापाकल पर घंटों करना पड़ रहा है इन्तजार
वहीं, पेयजल के लिए गांव में चापाकल पर भी भारी भीड़ रहने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीण पंकज कुमार सिंह, रौशन यादव, अजय कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, उर्मिला देवी, बदलू मांझी, कंचन देवी, मिथिलेश रविदास, जनता देवी, धर्मेंद्र कुमार, छोटू कुमार आदि ने बताया कि तेज़ आंधी व तूफान आने से बिजली के तार एवं खंभे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers of Ekrama besiege DM office over electricity and water problem


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zqGfNY https://ift.tt/2MLQZcJ Dainik Bhaskar June 10, 2020 at 04:49PM दैनिक भास्कर,,1733

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...