मुख्य सचिव ने चेताया- इसबार पटना में जलजमाव बर्दाश्त नहीं
मुख्य सचिव दीपक कुमार ने हिदायत दी है कि इस बार बरसात में राजधानी में जलजमाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने शुक्रवार की शाम पटना में जलजमाव की स्थिति को लेकर नगर विकास विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। साफतौर पर कहा कि इसबार जलजमाव जैसी स्थिति को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।
बिहार में मानसून ब्रेक करने में थोड़ा ही समय बचा है। लिहाजा विभाग बरसात पूर्व सभी काम जल्द से जल्द पूरे कर ले। नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। लिहाजा इसबार की बरसात में पटना में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। छोटे-बड़े सभी नालों की सफाई पूरी कर ली गई है। लॉकडाउन की वजह से पंप हाउसों के लिए पंप की खरीद नहीं हो सकी थी। यह काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही सभी संप हाउस पर सीसीटीवी लगा दिए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ys0rHC https://ift.tt/30OwNzl Dainik Bhaskar June 12, 2020 at 04:51PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me