चीन से तनाव पर आज सर्वदलीय बैठक, सोनिया-ममता होंगी शामिल, AAP को न्योता नहीं
चीन से तनाव पर आज सर्वदलीय बैठक, सोनिया-ममता होंगी शामिल, AAP को न्योता नहीं
- क्रवार को शाम 5 बजे होगी सर्वदलीय बैठक
- चीन से बढ़ते तनाव के बीच पीएम ने बुलाई बैठक
भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होंगे. इस बैठक में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर चर्चा की जाएगी. पीएम मोदी की इस बैठक में कौन-कौन से नेता शामिल होंगे, उसकी लिस्ट भी आ गई है. आम आदमी पार्टी को मीटिंग का न्योता नहीं मिला है.
सूत्रों के मुताबिक, जिन पार्टियों के 5 से ज्यादा सांसद हैं, सिर्फ उन्हें ही इस बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. बैठक में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, JMM के अध्यक्ष हेमंत सोरेन, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, TDP के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू शामिल होंगे.
ये नेता होंगे शामिल
-शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे
-लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान
-शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल
-टीआरएस के प्रमुख और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव
-बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक
-सीपीआइ-एम के महासचिव सीताराम येचुरी
-एनसीपी चीफ शरद पवार
-YSR कांग्रेस के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी
-JDU के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- DMK के अध्यक्ष एमके स्टालिन

No comments
have you douth please say to me