गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेने वाले 76 जांबाज अस्पताल में भर्ती
गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेने वाले 76 जांबाज अस्पताल में भर्ती
लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेने वाले भारत के 76 जांबाज अस्पताल में भर्ती हैं. सूत्रों के मुताबिक, 18 सैनिक लेह के अस्पताल में एडमिट हैं. वे 15 दिन में ड्यूटी पर वापस लौटने की हालत में होंगे. वहीं, 58 सैनिक अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं. उन्हें हल्की चोट है और वे एक हफ्ते के अंदर ड्यूटी पर वापस लौटेंगे.
बता दें कि 15 जून को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. वहीं, चीन के 43 सैनिक हताहत हुए थे. इसमें से कई की मौत हो गई तो कई घायल हैं. हालांकि, चीन ने अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है.
ये भी पढ़ें-
वहीं, भारतीय सेना ने कहा कि हिंसक झड़प के बाद कोई भी जवान लापता नहीं है. सेना ने कहा है कि गलवान घाटी ऑपरेशन में हमारे जितने भी सैनिक शामिल थे, उनकी जानकारी हमारे पास है. हमारा कोई भी जवान लापता नहीं है.
15 जून की घटना के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस

No comments
have you douth please say to me