जम्मू-कश्मीर में महसूस किया गया भूकंप का झटका, तीव्रता 3.2
जम्मू-कश्मीर में महसूस किया गया भूकंप का झटका, तीव्रता 3.2
- सुबह 4.36 बजे महसूस किए गए झटके
- रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि भूकंप का झटका सोमवार सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया है. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 रही. किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. इससे पहले कल यानी रविवार को गुजरात में भूकंप के धटके महसूस किए गए थे.
गुजरात में रविवार रात 8.13 बजे भूकंप आया, जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाऊ के पास 10 किलोमीटर अंदर रहा है. इस भूकंप के बाद कच्छ के कई घरों में दरारें तक आ गई हैं.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 9 जून को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. बताया जा रहा है कि 9 जून को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 रही. भूकंप का केंद्र श्रीनगर से 14 किलोमीटर नॉर्थ और गांदरबेल से साउथ-ईस्ट पर 7 किलोमीटर दूर रहा था.
इससे पहले 8 जून को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम से 13 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में कम तीव्रता का भूकंप पैदा हुआ. इसकी गहराई 18 किलोमीटर थी और यह दोपहर एक बजे आया था.

No comments
have you douth please say to me