All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

गुजरात के कच्छ में एक बार फिर भूकंप का झटका, कल रात से 11 बार हिली चुकी है धरती


गुजरात के कच्छ में एक बार फिर भूकंप का झटका, कल रात से 11 बार हिली चुकी है  धरती

गुजरात में एक बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है. कच्छ में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका मसहूस किया गया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही.

सांकेतिक तस्वीरसांकेतिक तस्वीर

  • रविवार रात महसूस किया गया था पहला झटका
  • आज फिर 4.5 तीव्रता का भूकंप, लोग घर से निकले
गुजरात में एक बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है. कच्छ में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका मसहूस किया गया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही. भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा. भूकंप के झटके के बाद लोग घर से बाहर आ गए. इससे पहले रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था.
आज आए भूकंप का एपीसेंटर भुज के भचाउ के पास रहा. कल रात भी आए भूकंप का भी एपीसेंटर भचाउ के पास था. बताया जा रहा है कि कल रात से लेकर अब तक 11 बार छोटे-बड़े भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. लोग डरे हुए हैं. फिलहाल, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप
जम्मू-कश्मीर में हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि भूकंप का झटका सोमवार सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया है. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 रही. किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
रविवार देर रात गुजरात में भूकंप
गुजरात में रविवार रात 8.13 बजे भूकंप आया, जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाऊ के पास 10 किलोमीटर अंदर रहा है. इस भूकंप के बाद कच्छ के कई घरों में दरारें तक आ गईं.
दिल्ली में भी कई बार हिली धरती
इससे पहले 8 जून को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम से 13 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में कम तीव्रता का भूकंप पैदा हुआ. इसकी गहराई 18 किलोमीटर थी और यह दोपहर एक बजे आया था.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...