नेउरा गांव में हुई मारपीट मामले में अलग- अलग केस दर्ज, 18 नामजद, आठ गिरफ्तार
कुटुंबा थानाक्षेत्र के नेउरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कुल 18 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
वहीं दोनों पक्ष के चार चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहली प्राथमिकी उसी गांव के राजेंद्र पासवान ने दर्ज कराई है़। उसने अपने आवेदन में सुजीत पासवान, बृज मोहन पासवान, अमरेश पासवान, दिनेश पासवान, मौजी पासवान, सुधीर पासवान, उधीर पासवान, संतोष कुमार पासवान, मंतोष कुमार पासवान व हरेंद्र पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया है। वहीं दूसरी प्राथमिकी बृज मोहन पासवान के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें उक्त गांव के ही राजेंद्र पासवान, अभय पासवान, सुमित पासवान, अजय पासवान, अगस्त पासवान व अमित कुमार को नामजद बनाया गया है। दोनों पक्ष के लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए थे। सभी जख्मियों का इलाज कुटुंबा रेफरल अस्पताल में कराया गया है़। इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया था।
लोगों ने थाने में आवेदन देकर दर्ज कराई एफआईआर
जख्मियों के इलाज के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में उसी गांव के अमित कुमार, अगस्त कुमार, अक्षय कुमार, सुमित कुमार, सुजीत पासवान, अमरेश पासवान, संतोष पासवान व उधीर कुमार शामिल है़। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों को रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUgNhn https://ift.tt/2UFWa2d Dainik Bhaskar June 12, 2020 at 04:52PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me