All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

कराची में PAK एयरफोर्स पर पाकिस्तानी सैनिक कर रहऐ है अभ्यास, बालाकोट जैसे हमले से बचने की तैयारी



कराची में PAK एयरफोर्स  पर पाकिस्तानी सैनिक कर रहऐ है  अभ्यास, बालाकोट जैसे हमले से बचने की तैयारी

बॉर्डर पर लगातार गोलीबारी कर तनाव की स्थिति पैदा करने वाला पाकिस्तान इन दिनों लड़ाकू विमानों की एक्सरसाइज में जुटा है. कराची के पास पाकिस्तानी वायुसेना अभ्यास कर रही है.

फाइल फोटोफाइल फोटो
  • कराची के पास पाक एयरफोर्स का अभ्यास
  • रात में हमले से निपटने की कर रही तैयारी
भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से ही लद्दाख सीमा के पास विवाद जारी है. दोनों देशों में तनाव के बीच अब पाकिस्तान ने भी हलचल बढ़ा दी है. पाकिस्तान की एयरफोर्स कराची के पास एक बड़ी एक्सरसाइज करने में जुटी है, जिसमें F-16, मिराज जैसे लड़ाकू विमानों के साथ तैयारी की जा रही है.
सूत्रों की मानें, तो कराची समेत आसपास के इलाके में पाकिस्तान की वायुसेना एक बड़ी एक्सरसाइज़ कर रही है. इस एक्सरसाइज़ में F-16, JF-17 और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों को उड़ाया जा रहा है. पाकिस्तान की इस एक्सरसाइज़ पर भारत भी पैनी नजर बनाए हुए है.
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने इसको लेकर नोटिस निकाला है, जिस पर भारत की निगाहें हैं कि पाकिस्तान क्या कर रहा है.
इस अभ्यास को शुरू करने से पहले पाकिस्तान ने अपने रडार सिस्टम को अलर्ट भी किया था. इस दौरान पाकिस्तान कई तरह की तकनीक पर काम कर रहा है, खास तौर पर अगर रात को किसी तरह का हमला होता है तो क्या करना होगा. बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने जो पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी, वो अंधेरे में ही की थी. और तब पाकिस्तानी वायुसेना कुछ भी नहीं कर पाई थी.
बता दें कि पाकिस्तान के इस अभ्यास के बाद भारतीय वायुसेना भी एक्टिव हो गई है और अपनी गतिविधि बढ़ाई है. अब पाकिस्तान को डर है कि कहीं भारत एक बार फिर कुछ बड़ा ना कर दे, क्योंकि बीते दिनों में पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबार तेज़ की है. जिसमें भारतीय सेना का एक अफसर भी शहीद हुआ है.
अगर चीन की बात करें, तो चीन और भारत के बीच लद्दाख के इलाके में विवाद चल रहा है. दोनों सेनाओं के सैनिक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं, हालांकि अब बातचीत से मसले का हल निकाला जा रहा है. इसी बीच अब दोनों सेनाओं के विवादित स्थल से कुछ पीछे हटने की खबर है, ताकि माहौल को शांत किया जा सके
.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...