इंग्लैंड दौरे के लिए PAK टीम का ऐलान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका
इंग्लैंड दौरे के लिए PAK टीम का ऐलान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका
युवा हैदर अली को शानदार फॉर्म का इनाम मिला है. उन्हें अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाले दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम में पहली बार शामिल किया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तीन टेस्ट और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 29 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है. तेज गेंदबाज सोहेल खान ने चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है.
19 साल के हैदर ने 2019-20 सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्होंने 2020-21 सत्र के लिए ‘एमर्जिंग’ अनुबंध भी हासिल किया था. वह पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे थे.
Haider Ali, the Pakistan U19 batsman and one of the players to watch-out for, has been named in a 29-player squad for three Tests and three T20Is against England to be played in August-September.
मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मध्यक्रम बल्लेबाज हारिस सोहेल के दौरे से हटने के एक दिन बाद टीम की घोषणा हुई है. पीसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘आमिर ने हटने का फैसला किया, ताकि वह अगस्त में अपने बच्चे के जन्म पर यहां रह सकें, जबकि हैरिस ने कोविड-19 महामारी के कारण दौरे से हटने का विकल्प चुना.’
इंग्लैंड दौरे के लिए PAK स्क्वॉड -
आबिद अली, फखर जमां, इमाम उल हक, शान मसूद, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम (टेस्ट उप-कप्तान और टी-20 कप्तान), असद शफीक, फवाद आलम, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सरफराज अहमद (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, इमरान खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज, इमाद वसीम, काशिफ भट्टी, शादाब खान और यासिर शाह.

No comments
have you douth please say to me