All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

PAK पीएम इमरान के बड़े बोल- जनता तक पैसे पहुंचाने के लिए हमारा मॉडल अपनाए भारत

PAK पीएम इमरान के बड़े बोल- जनता तक पैसे पहुंचाने के लिए हमारा मॉडल अपनाए भारत

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को ट्वीट कर एक रिपोर्ट का हवाला दिया. इमरान ने इसके हवाले से भारत को कोरोना संकट के बीच मदद करने की पेशकश दी.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (फोटो: PTI)पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (फोटो: PTI)

  • पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का ट्वीट
  • पैसा पहुंचाने के लिए हमसे मदद ले भारत
कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को एक ट्वीट किया. एक रिपोर्ट का दावा करते हुए इमरान खान ने लिखा कि भारत में 34 फीसदी परिवारों को अगर अगले एक हफ्ते में आर्थिक मदद नहीं मिली, तो संकट पैदा होगा. ऐसे मुश्किल के समय में हम भारत की मदद करना चाहते हैं.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से ट्वीट में लिखा गया कि रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 34 फीसदी परिवार ऐसे हैं जिन्हें अगले एक हफ्ते में अगर आर्थिक मदद नहीं मिले, तो वो सर्वाइव नहीं कर पाएंगे. मैं इस मामले में भारत की मदद करने को तैयार हूं कि किस तरह कैश को इन लोगों को सीधे ट्रांसफर किया जाए.
इमरान खान ने दावा किया कि हमारी तकनीक की दुनियाभर में तारीफ हुई है. हमारी सरकार ने नौ हफ्ते में 120 बिलियन रुपये एक करोड़ परिवारों को ट्रांसफर किए हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने लिखा कि कोरोना संकट के बीच उनकी सरकार ने गरीबों की मदद की है.
खैर, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का ये प्रस्ताव भारत में सोशल मीडिया पर लोगों को खास पसंद नहीं आया. उनके ट्वीट के जवाब में ही लोगों ने पाकिस्तान की मौजूदा माली हालत और कोरोना संकट से निपटने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए.
दूसरी ओर कई लोगों ने इसे पाकिस्तान का दोहरा चेहरा बताया, जहां एक तरफ पाकिस्तान बॉर्डर पर लगातार गोलीबारी कर रहा है, अपने समर्थन से आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में मदद कर रहा है और दूसरी ओर इस तरह अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारने के लिए ऐसे ट्वीट कर रहा है.
आपको बता दें कि पाकिस्तान इस वक्त खुद एक बड़े आर्थिक और कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है. खुद इमरान खान ने बीते दिनों अपने संबोधन में कहा था कि हम देश को लंबे समय तक लॉकडाउन में नहीं रख सकते हैं, क्योंकि सरकार के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो लोगों को दे सकें.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...