All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

दिल्ली-NCR में लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत, देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

delhi rain
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सो में आज (शुक्रवार को) बारिश होने का अनुमान है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी महाराष्ट्र पहुंच गया है और गोवा, ओडिशा जैसे राज्यों की तरफ बढ़ा है। वहीं गुरुवार को उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा। 
क्षेत्रीय मौसम कार्यालयों ने 12 से 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 47 से 82 प्रतिशत के बीच बना रहा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। अधिकारी ने बताया कि 15 जून तक राजधानी में लू नहीं चलने की उम्मीद है।  राजस्थान के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और सभी प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान औसतन सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में 28.6 मिलीमीटर बारिश, पाली में 17 मिलीमीटर, कोटा में 13.2 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 10 मिलीमीटर, अजमेर-भीलवाड़ा में 2.6-2.6 मिलीमीटर, डबोक में दो मिलीमीटर, वनस्थली में 1.2 मिलीमीटर और बूंदी में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक चूरू में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि बीकानेर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 43.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 43.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 43.1 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस, अजमेर-कोटा में 40.5-40.5 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान जालौर,पाली, बाड़मेर, जोधपुर,बांसवाड़ा, उदयपुर,डूंगरपुर, राजसमंद और सिरोही में कहीं-कहीं तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है।  पंजाब और हरियाणा में, अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि हिसार में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। नारनौल में अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब के लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में, कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा, जबकि आगरा सबसे गर्म रहा जहां तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया। इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि झांसी में 41.3 डिग्री और वाराणसी में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून अधिक अनुकूल परिस्थितियों के कारण और कई अन्य राज्यों की ओर बढ़ा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 
 

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...