All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

LIVE: चीन सीमा अब भी है तनाव, बातचीत से नहीं निकला हल, पूरे LAC पर अलर्ट

अभि‍षेक भल्ला !! नई दिल्ली !! 17 जून 2020, अपडेटेड 09:14 IST

भारत और चीन के बीच काफी दिनों से लद्दाख सीमा पर चल रहा तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. बीते दिन भारतीय सेना ने अपने एक बयान में जानकारी  दी कि गलवान घाटी के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं, इनमें एक कमांडिंग अफसर भी शामिल हैं. इस झड़प में चीन को भी काफी नुकसान हुआ है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और कूटनीति के स्तर पर सुलझाने की कोशिश है.

Check Latest Updates
India Vs China Attack Live updates
Highlights
  • भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा
  • गलवान घाटी के पास सैनिकों में हिंसक झड़प
  • सेना के मुताबिक, भारत के 20 जवान शहीद
  • सूत्रों के मुताबिक, चीन के भी 43 जवान हताहत
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक
  • 09:14 IST Posted by Mohit Groverराहुल गांधी का मोदी सरकार से सवाल
    भारत और चीन के बीच लद्दाख में लगातार बढ़ते तनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि बस, अब बहुत हुआ. हम सच जानना है कि आखिर क्या हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर चुप क्यों हैं?
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आखिर चीन ने हमारे सैनिकों को मार कैसे दिया? उनकी हिम्मत कैसे हुई कि चीन ने हमारी जमीन को हड़प लिया.

    Why is the PM silent?
    Why is he hiding?

    Enough is enough. We need to know what has happened.

    How dare China kill our soldiers?
    How dare they take our land?

    10.7K people are talking about this
    • Twitter
    • Facebook
  • 08:55 IST Posted by Mohit Grover
    चीन सीमा पर शहीद हुए 20 जवानों के नामों को सेना आज जारी करेगी. सूत्रों की मानें, तो चीन बॉर्डर के हालात में अभी ज्यादा बदलाव नहीं आया है. बातचीत का कोई हल निकलकर सामने नहीं आया है. अब सिर्फ लद्दाख ही नहीं बल्कि पूरे LAC पर अलर्ट है.
    • Twitter
    • Facebook
  • 08:48 IST Posted by Mohit Grover
    लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ भिड़ंत में शहीद हुए कर्नल बाबू का पार्थिव शरीर आज शाम चार बजे हैदराबाद पहुंचेगा. कर्नल की पत्नी और बच्चे अभी दिल्ली में हैं, यहां से हैदराबाद वह साथ जाएंगे.
    • Twitter
    • Facebook
  • 08:06 IST Posted by Mohit Groverबातचीत करना चाहता है चीन
    लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर धोखे से भारतीय जवानों पर हमला करने के बाद चीन अब बातचीत से मामले का हल निकालने की अपील कर रहा है. चीन के एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय पक्ष को अपने सीमावर्ती सैनिकों को सख्ती से रोकना चाहिए और बातचीत और वार्ता के सही रास्ते पर लौटना चाहिए.
    • Twitter
    • Facebook
  • 07:07 IST Posted by Mohit Grover
    चीन ने कहा कि भारत को इस तरह एकतरफा कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. चीन ने ये तो माना है कि इसमें उसको नुकसान हुआ है, लेकिन ये मानने को तैयार नहीं है कि कितने सैनिकों की मौत हुई है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक इस हिंसक झड़प में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं. हालांकि, चीन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
    • Twitter
    • Facebook
  • 07:07 IST Posted by Mohit Groverचीन ने उल्टे भारत पर लगाया आरोप
    इस घटना को लेकर चीन पर आरोप है कि उसने धोखे से ऐसा हमला किया. लेकिन उल्टा चीन भारत पर ही सवाल उठाने लगा, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सैनिक जबरन बॉर्डर पार कर घुस रहे थे, उसी दौरान ये झड़प हुई.
    • Twitter
    • Facebook
  • 07:07 IST Posted by Mohit Groverदिल्ली में चला बैठकों का दौर
    घटना के सामने आने के बाद से ही दिल्ली में बैठकों का दौर तेज हो गया. पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री शामिल हुए.
    • Twitter
    • Facebook
  • 07:07 IST Posted by Mohit Groverभारतीय सेना ने घटना पर क्या कहा?

    भारतीय सेना की ओर से देर रात को इस घटना पर विस्तृत बयान जारी किया गया. जिसके मुताबिक, 6 जून के समझौते के अनुसार गलवान घाटी के पास सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी. जब भारतीय दस्ता बॉर्डर किनारे चीन की स्थिति को जांचने पहुंचा, तब दोनों देशों के सैनिकों के बीच भिड़ंत हो गई.
    शुरुआत में एक कमांडिंग अफसर और दो जवानों के शहीद होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में सेना ने जानकारी दी कि अन्य 17 घायल भी शहीद हो गए हैं, यानी कुल 20 जवान शहीद हुए.
    • Twitter
    • Facebook

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...