LAC विवादः रविशंकर का राहुल गांधी पर पलटवार, चीनी राजदूत से मुलाकात की दिलाई याद
LAC विवादः रविशंकर का राहुल गांधी पर पलटवार, चीनी राजदूत से मुलाकात की दिलाई याद
- राहुल ने डोकलाम विवाद के दौरान चीनी राजदूत से की थी मुलाकात
- रविशंकर प्रसाद का तंज, कहा- राहुल के पास समानांतर सूचना प्रणाली
भारत-चीन बॉर्डर पर बढ़े तनाव को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए डोकलाम विवाद के समय किए गए उनके ही ट्वीट को शेयर किया है.
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चीन बॉर्डर विवाद के संवेदनशील तथ्यों को सार्वजनिक करने को कह रहे हैं. मुझे लगता है कि राहुल गांधी के पास एक समानांतर सूचना प्रणाली है. क्या डोकलाम विवाद के दौरान उन्होंने चीनी राजदूत से मुलाकात नहीं की थी? राहुल गांधी ने पहले तो इससे इनकार किया था, लेकिन जब हंगामा होने लगा, तो इसको स्वीकार कर लिया.'
RahulGandhi is asking the Prime Minister to share in public facts about sensitive China border issues. I think Mr.Gandhi has a parallel information system in place. Did he not meet the Chinese envoy during the Doklam crisis? Denied it initially but accepted it after public outcry pic.twitter.com/07jLjWmihz— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) June 12, 2020
दरअसल, साल 2017 में कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहने के दौरान राहुल गांधी ने डोकलाम विवाद के बीच चीनी राजदूत से मुलाकात की थी. हालांकि जब यह खबर सामने आई, तो शुरुआत में कांग्रेस ने राहुल गांधी की चीनी राजदूत से मुलाकात की बात से इनकार किया था. हालांकि बाद में राहुल गांधी ने खुद ट्वीट करके चीनी राजदूत से मुलाकात करने की जानकारी दी थी.
डोकलाम विवाद के दौरान राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, 'इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सूचित करना मेरा काम है. मैंने चीनी राजदूत, पूर्व एनएसए, पूर्वोत्तर कांग्रेस के नेताओं और भूटान के राजदूत से मुलाकात की है.' अब केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के इस ट्वीट को भी शेयर किया है.
आपको बता दें कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध को लेकर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. राहुल गांधी इस मुद्दे पर पीएम मोदी से बयान देने को कह रहे हैं. राहुल गांधी का दावा है कि लद्दाख में चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश हैं.

No comments
have you douth please say to me