All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

k मंत्री ने कहा, UP Board में 27 जून को घोषित होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट


मंत्री ने कहा, UP Board में 27 जून को घोषित होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम, दिनेश शर्मा ने पुष्टि की है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 27 जून, 2020 तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित करेगा.

प्रतीकात्मक फोटोप्रतीकात्मक फोटो

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम, दिनेश शर्मा ने पुष्टि की है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 27 जून, 2020 तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित करेगा.
इसकी पुष्टि यूपी बोर्ड के एक अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने की है. हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए, यूपी बोर्ड के अधिकारी ने पुष्टि की कि रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर होगी. जबकि, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ग्रीन जोन में 57,11,692 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है, जबकि ऑरेंज जोन में 1,28,37,725 और रेड जोन में 47,19,122 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है. यूपी बोर्ड देश के सबसे बड़े बोर्ड में से एक है. हर साल 50 लाख से अधिक छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च 2020 तक आयोजित की गई थीं. बता दें, 31 मई तक बोर्ड ने 99 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया था. बोर्ड ने अपने बयान में कहा था कि मूल्यांकन प्रक्रिया केवल राज्य के आठ जिलों में, सात रेड क्षेत्र -आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, वाराणसी और एक ऑरेंज क्षेत्र में बची है.
वहीं इस वर्ष से, मार्कशीट में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, अंग्रेजी और हिंदी दोनों में छात्रों के नाम, स्कूल और अन्य विवरण होंगे. इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में 56 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था.
यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों को एक और मौका देने का फैसला किया है. उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा का विकल्प भी दिया जाएगा. यह पहले कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए उपलब्ध था. बता दें, इस बात की घोषणा कोरोना वायरस महामारी से पहले की गई थी, लेकिन इस बात की कोई स्पष्टता नहीं है कि अब कंपार्टमेंटल परीक्षा कैसे होगी. जो छात्र 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in, 
पास होने के लिए अंकों की जरूरत
यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है. पिछले साल 70.2 फीसदी छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की थी और 10वीं कक्षा में, 80.7 प्रतिशत ने परीक्षा पास की थी.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...