ICMR ने एंटीजन टेस्टिंग किट को दी मंजूरी, आधे घंटे में आ सकता है रिजल्ट
ICMR ने एंटीजन टेस्टिंग किट को दी मंजूरी, आधे घंटे में आ सकता है रिजल्ट
- कोरोना टेस्टिंग की एक और तकनीक को मंजूरी
- आधे घंटे में आ सकता है रिजल्ट
सोमवार को ICMR ने एंटीजन टेस्टिंग किट्स को मंजूरी दी है, जिनका इस्तेमाल कंटेनमेंट जोन और हेल्थकेयर सेटिंग के दौरान किया जा सकेगा. अगर इस टेस्ट के द्वारा कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो फिर RTPCR टेस्ट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
ICMR का दावा है कि इसके जरिए सिर्फ आधे घंटे में किसी भी टेस्ट का रिजल्ट पता किया जा सकता है. अभी तक देश में मुख्य तौर पर RT-PCR तकनीक के जरिए ही कोरोना वायरस का सैंपल मापा जाता है. इसके जरिए कुल 3-4 घंटे की प्रक्रिया के बाद रिजल्ट आता है, हालांकि ट्रांसपोर्ट के लिए अलग से वक्त लगता है.

बता दें कि अभी देश में औसतन डेढ़ लाख टेस्ट रोज किए जा रहे हैं, जिनका रिजल्ट अधिकतर 24 घंटे में सामने आ जाता है. हालांकि, अब सरकार की ओर से लगातार टेस्टिंग बढ़ाने की कोशिश की जा रही है साथ ही इसका रिजल्ट भी जल्द लाने की कोशिश की जा रही है.
बीते दिनों ही दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट से कम टेस्टिंग करने के लिए फटकार लगी थी. जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हुई बैठक में टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया. दावा किया जा रहा है कि 20 जून तक दिल्ली में रोज 18 हजार से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट होंगे, अभी सिर्फ 5-6 हजार टेस्ट हो रहे हैं. यानी दिल्ली में टेस्टिंग की रफ्तार को तीन गुना किया जाएगा.

No comments
have you douth please say to me