All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News


विदेश से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बेहोश हुआ यात्री, मौत

एअर इंडिया का दावा है कि पैसेंजर को विमान में मौजूद डॉक्टर के द्वारा आपातकालीन मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई और अचेत पड़े मरीज को कृत्रिम सांस देकर फिर से होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. विमान प्रबंधन के मुताबिक ये शख्स अचानक बेहोश हो गया था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई)प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई)
मुंबई, 14 जून 2020, अपडेटेड 15:08 IST
  • एअर इंडिया की फ्लाइट में शख्स की मौत
  • अचानक बेहोश हुआ शख्स,
  • लागोस से मुंबई आ रहा था विमान
लागोस से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक पैसेंजर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक पैसेंजर फ्लाइट में कांप रहा था. जब क्रू ने पैसेंजर से इसकी वजह जाननी चाही तो उसने कहा कि उसे मलेरिया है. पैसेंजर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. विमान में ही उसे ऑक्सीजन दी गई, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.
मुंह से निकल रहा था खून
कुछ सूत्रों ने यह भी बताया कि पैसेंजर के मुंह से खून निकल रहा था. ये फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 3.40 पर लैंड हुई. अब सवाल ये उठ रहा है कि बुखार से पीड़ित पैसेंजर को हवाई जहाज में सफर की इजाजत कैसे दी गई. हालांकि एअर इंडिया ने मौत के इन कारणों से इनकार किया है.
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 13 जून 2020 को लागोस से मुंबई आ रही फ्लाइट संख्या AI1906 में एक पैसेंजर की मौत हो गई.
आपातकालीन मेडिकल सुविधा दी गई
एअर इंडिया का दावा है कि पैसेंजर को विमान में मौजूद डॉक्टर के द्वारा आपातकालीन मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई और अचेत पड़े मरीज को कृत्रिम सांस देकर फिर से होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. विमान प्रबंधन के मुताबिक ये शख्स अचानक बेहोश हो गया था.

विमान में ही हुई मौत
विमान में ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुंबई में फ्लाइट लैंड होने पर एक दूसरे डॉक्टर ने उसकी जांच की और प्रक्रिया पूरी करने के बाद बॉडी को प्रोटोकॉल के मुताबिक अस्पताल भेज दिया गया. पैसेंजर के रिश्तेदारों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. इसके बाद पूरे एयरक्राफ्ट को सैनिटाइज और फमिगेशन किया जा रहा है.
एअर इंडिया ने इस बात से इनकार किया है कि सफर कर रहे व्यक्ति को किसी तरह का बुखार था. एअर इंडिया ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति होती तो लागोस में हमारी मेडिकल स्क्रीनिंग टीम इसका पता लगा लेती.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...