All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

COVID -19: उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, एक ही जिले में 72 समेत 126 मरीज मिले, 1537 हुए संक्रमित

COVID -19: उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, एक ही जिले में 72 समेत 126 मरीज मिले, 1537 हुए संक्रमित

               -19
उत्तराखंड में मंगलवार का दिन भी कोरोना वायरस के लिहाज से कुछ राहत नहीं लेकर आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में मंगलवार दोपहर तक 77 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। 
प्रदेश में नए मामले आने के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1488 पहुंच गई है। शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में अगर 22 से ज्यादा मरीज मिलते हैं तो प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच सकता है। 
मंगलवार देर शाम को 49 मरीज मिले जिससे प्रदेशभर में कुल 126 संक्रमित हो गए। प्रदेश के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में मरीजों के मिलने के बाद अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1537 पहुंच गई है।
विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 43 मरीज टिहरी गढ़वाल जिले में मिले हैं। इनमें सभी प्रवासी हैं। 43 संक्रमितों में  से 40 मरीज महाराष्ट्र से मुंबई सहित, दो नई दिल्ली व एक मध्य प्रदेश से वापस आया है। 
पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और हरिद्वार जिले मेें चार-चार, देहरादून और बागेश्वर जिले में तीन-तीन और एक मरीज अल्मोड़ा जिले में मिला है। जबकि, प्राइवेट लैब में भी चार मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है।
राहत की बात है कि प्रदेशभर में 35 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात देते हुए स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। 997 सैंपलों की रिपोर्ट भी आज नेगेटिव आई है। 
प्रदेश में संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज 770 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। कोराना के साथ ही अन्य कारणों की वजह से अब तक 13 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 
लेकिन, मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने एक ओर हेल्थ बुलुटिन जारी किया। हेल्थ बलुटिन में कोरोना के नए 49 संक्रमित मिले हैं, जिससे मंगलवार देरशाम तक कुल 126 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 
चिंता की बात है कि 126 मरीजों में से सबसे ज्यादा 72 मरीज टिहरी जिले में आए हैं। शाम को मिले 49 मरीजों  से देहरादून में 14, हरिद्वार में तीन, बागेश्वर में दो, और उत्तरकाशी जिले में एक मरीज मिला है। 


मरीजों के ठीक होने की दर में 11% का उछाल
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर एक दिन में ही 11 प्रतिशत उछाल के साथ 48 प्रतिशत पहुंच गई है। रविवार को राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 37 प्रतिशत थी जो सोमवार को 48 प्रतिशत हो गई।
इसके साथ केंद्र और राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर एक समान हो गई है। राज्य में कोरोना के अभी तक कुल 1380 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 663 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
जबकि अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 37.14 प्रतिशत था। जबकि सोमवार को यह रेट 48 प्रतिशत के पार हो गया है। पिछले कुछ दिनों में लगातार मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद इस रेट में बढ़ोतरी हुई है।


देहरादून के छह स्थानीय लोगों में संक्रमण 
राज्य में मिले कुल 77 कोरोना मरीजों में से देहरादून जिले के छह ऐसे मरीज हैं जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में इन मरीजों में स्थानीय स्तर पर ही संक्रमण की आशंका है।
स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है। जबकि दून में एक स्वास्थ्य कर्मी में भी संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा राज्य में मिले अन्य मरीज प्रवासी या पूर्व में पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं।  

कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 60 हुई 
जिलों में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन की व्यवस्था खत्म होने के बाद अब जिलों के भीतर कंटेनमेंट जोन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई।
इसमें से सबसे अधिक 25 कंटेनमेंट जोन देहरादून जिले में हैं। जबकि हरिद्वार में 24, पौड़ी में दो, टिहरी में आठ जबकि यूएस नगर जिले में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...