All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

cbse bord kasamachar,सीबीएसई बोर्ड का समाचार

CBSE 10th 12th Exams 2020 :सीबीएसई की शेष परीक्षाओं पर अब 25 जून को SC में सुनवाई, ICSE बोर्ड भी सीबीएसई का फैसला मानेगा

cbse
सीबीएसई की शेष परीक्षाएं 2 जुलाई से कराईं जाए या नहीं, इस पर अब गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। दरअसल सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि सीबीएसई की शेष परीक्षाएं 1 जुलाई से कराईं जाएं या नहीं इस पर फैसला एंडवांस स्टेज की प्रक्रिया में है। इसलिए कोर्ट ने सीबीएसई के निवेदन पर अब सुनवाई को 25 जून दोपहर 2 बजे तक के लिए टाल दिया है। वहीं आईसीएसई ने भी सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि वो भी सीबीएसई के फैसले को मानेगा।
न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने मानव संसाधन मंत्रालय और सीबीएसई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर सुनवाई गुरुवार अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
मेहता ने कहा कि सरकार इस मसले पर विचार कर रही है और बुधवार शाम तक इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्णय की प्रक्रिया काफी आगे पहुंच चुकी है। बुधवार शाम तक औपचारिक निर्णय ले लिया जाएगा। हम विद्यार्थियों की चिंता से वाकिफ हैं। हम कोर्ट को निर्णय के बारे में परसों सूचित कर सकते हैं। इस मामले की सुनवाई को गुरुवार दो बजे मामले की सुनवाई करेंगे। आईसीएसई की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता ने कहा कि वह सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के मामले में आदेश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि बॉम्बे उच्च न्यायालय ने शीर्ष अदालत में आज होने वाली सुनवाई के मद्देनजर अपने यहां सुनवाई स्थगित कर दी है। न्यायालय ने इस पर श्री गुप्ता से सवाल किया कि क्या आईसीएसई उस निर्णय को मानेगी जो केंद्र सरकार या सीबीएसई की ओर से लिए जाएंगे। इसका श्री गुप्ता ने 'हां' में जवाब दिया।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से पिछले सप्ताह कहा था कि वह 10वीं 12वीं की बची परीक्षाएं रद्द करने और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी करने के अनुरोध पर विचार करे। कोर्ट ने सीबीएसई को इसके लिए मंगलवार यानी आज (23 जून) तक का समय दिया था। कोविड-19 की महामारी के कारण ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। बोर्ड ने पिछले सप्ताह अदालत को बताया था कि वह जल्द ही फैसला लेगा।

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...