All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

कोरोना के बढ़ते मामलों से बंद होंगे दिल्ली के बाजार? CAIT ने व्यापारियों से मांगी राय

कोरोना के बढ़ते मामलों से बंद होंगे दिल्ली के बाजार? CAIT ने व्यापारियों से मांगी राय

कैट ने कोरोना से उत्पन्न वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रमुख व्यापारी संगठनों के बीच एक सर्वे शुरू किया है. इसमें इस बात के लिए भी राय मांगी गई है कि क्या दिल्ली के बाजारों को फिलहाल बंद कर देना चाहिए?

प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)

  • कैट ने शुरू किया सर्वे, व्यापारी संगठनों से मांगी राय
  • कहा- कोरोना को नियंत्रित करने में करेंगे पूरा सहयोग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली सरकार ने जुलाई तक कोरोना के मरीजों की तादाद 5.32 लाख से अधिक पहुंचने की आशंका जताई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के यह आशंका जताने के बाद दिल्ली के बाजारों में हलचल बढ़ गई है. व्यापारी संगठनों ने बाजार बंद करने को लेकर रायशुमारी शुरू कर दी है.
कंफेडेरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दिल्ली चैप्टर ने कोरोना से उत्पन्न वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रमुख व्यापारी संगठनों के बीच एक सर्वे शुरू किया है. इसमें इस बात के लिए भी राय मांगी गई है कि कोरोना से हो रही बदतर स्थिति और समुचित चिकित्सा व्यवस्था के अभाव को देखते हुए क्या दिल्ली के बाजारों को फिलहाल बंद कर देना चाहिए?
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले और उस अनुपात में कोरोना की टेस्टिंग, अस्पतालों में बेड न मिलने की गंभीर स्थिति को देखते हुए व्यावसायिक संगठनों की राय जानने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि उसी आधार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने इस मसले को गंभीरता से रखा जाएगा. खंडेलवाल ने कहा कि हम कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सरकार के प्रयासों में अपना पूरा सहयोग देंगे.
वहीं, कैट के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा ने कहा कि दिल्ली में दुकानें जरूर खुली हैं, लेकिन कारोबार लगभग 5 फीसदी ही है. थोक बाजारों में दिल्ली के बाहर से आने वाला ग्राहक नहीं आ रहा, जबकि रिटेल बाजार में स्थानीय ग्राहक भी बिल्कुल नहीं आ रहा. इसका सीधा कारण कोरोना से बड़ी मात्रा में भयभीत होना है. ऐसे समय में जब कोरोना की टेस्टिंग में ही कई दिन लग जाते हैं और अस्पतालों में बेड की बड़ी किल्लत है. ऐसे में कैट ने दिल्ली के व्यापारी संगठनों से बाजार खोलने या बंद करने को लेकर राय मांगी है.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...