भाजपा एक करोड़ घरों तक पहुंचाएगी पीएम मोदी का संदेश, देगी कामकाज का हिसाब
भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक साल के कार्यों और उनकी उपलब्धियों को एक करोड़ घरों तक पहुंचाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रधानमंत्री का पत्र उन्हें सौंपेंगे। इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत गुरुवार को प्रत्येक जिले में सांसद, विधायक, विधानपार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों से करेंगे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष भी अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। फिर सप्तऋषि बूथ क्षेत्र में इसको लेकर व्यापक अभियान चलाएंगे। वे 25-25 घरों में जाएंगे और पीएम का संदेश देंगे। साथ ही हम हर व्यक्ति का आभार भी व्यक्त करेंगे जिन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी पर इतना विश्वास व भरोसा किया।
पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि हम पिछले छह वर्षों से हर साल केन्द्र की मोदी सरकार का हिसाब जनता के सामने रखते हैं। मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले साल का भी पूरा हिसाब हम जनता को देंगे। इस साल कोरोना के कारण सीधा संवाद संभव नहीं है। लिहाजा पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह अभियान शुरु किया है। हालांकि इसमें हम इस नियम का सख्ती से पालन करेंगे कि किसी के घर पर दो से अधिक व्यक्ति किसी सूरत में न जाए।
राजेन्द्र गुप्ता बने प्रभारी
पार्टी ने इस जनसंपर्क अभियान का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता को बनाया है। वे मोदी सरकार के एक साल पूरा हेने के अवसर पर आयोजित केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली के भी प्रभारी थे। पटना में इस अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल विधायक नीतिन नवीन के साथ बोरिंग रोड के मनोरमा अपार्टमेंट से करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30xtjkn https://ift.tt/3cM4vYo Dainik Bhaskar June 10, 2020 at 05:12PM दैनिक भास्कर,,1733
No comments
have you douth please say to me