All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

यूपी में  महोबा जिले में गिरी आकाशीय बिजली, दो मजदूरों की मौत

महोबा जिले में पहाड़ पर मजदूर काम कर रहे थे. तभी अचानक आकाशीय बिजली उन मजदूरों पर गिर गई. घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई.

सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

  • आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में आकाशीय बिजली ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है. आकाशीय बिजली गिरने के कारण दो लोगों की जान चली गई है. वहीं कई लोग बिजली गिरने के कारण घायल भी हो गए. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, महोबा जिले में पहाड़ पर मजदूर काम कर रहे थे. तभी अचानक आकाशीय बिजली उन मजदूरों पर गिर गई. घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं तीन मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है. घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव में ये घटना हुई. जहां आधा दर्जन मजदूर पहाड़ पर डायनामाइट बिछाने का काम कर रहे थे. घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस प्रशासन के जरिए मजदूरों के राहत और बचाव का काम किया गया.
प्राकृतिक आपदाएं
बता दें कि देश में इन दिनों कई तरह की प्राकृतिक आपदाएं भी देखी जा रही है. एक तरफ कोरोना वायरस का कहर है तो दूसरी तरफ देश के कई इलाकों में भूकंप के झटके भी कुछ दिनों के अंतराल में महसूस किए जा रहे हैं. इसके अलावा देश के कई तटीय इलाकों को चक्रवात का सामना भी करना पड़ा है.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...