चीन से तनाव के बीच अमेरिका देगा भारत को ये बड़ा रहत , वापस मिल सकता है GSP दर्जा
अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंस (GSP) के तहत भारत को फिर से शामिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल भारत से इस बारे में बात कर रहा है.

भारत में कथित हाई टैरिफ से परेशान अमेरिकी
गौरतलब है कि अमेरिकी सीनेटर मारिया कैंटवेल ने इस बारे में निराशा जाहिर की थी कि उनके राज्य से भारत में जाने वाले सेब पर 70 फीसदी का भारी आयात कर लगाया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि भारत इस पर टैरिफ कम लगाए इसके लिए अमेरिकी सरकार ने क्या किया है.
इस पर लाइत्जर ने कहा, 'हम आपके विचारों से सहमत हैं. अमेरिका फिलहाल भारत के साथ एक बड़े व्यापारिक वार्ता में लगा हुआ है. हम भारत के साथ बड़ी बातचीत कर रहे हैं. मुझे भरोसा है कि आपको यह पता होगा कि हम मुक्त व्यापार समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं. अगर ऐसा कुछ हुआ तो यह एशिया के साथ ही होगा.' मोंटाना के सीनेटर स्टीव डाइन्स ने भारत में दालों पर कथित हाई टैरिफ का मसला उठाया.
comment दिस ब्लॉग
comment दिस ब्लॉग
भारत पर ताजा खबर
Reviewed by covid 19
on
June 20, 2020
Rating: 5
No comments
have you douth please say to me