चीन ने नहीं जारी कीया है हताहतों की संख्या, अखबार के संपादक ने बताया सद्भावना
चीन ने नहीं जारी कीया है हताहतों की संख्या, अखबार के संपादक ने बताया सद्भावना
- कहा- तुलना कर जनता की भावनाएं नहीं भड़काना चाहता चीन
- झड़प में चीन के 43 सैनिकों के हताहत या घायल होने की खबर
भारत और चीन के सैनिकों में सोमवार यानी 15 जून की रात हिंसक झड़प हुई. गलवान घाटी में हुई इस हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए, वहीं चीन के भी 43 सैनिकों के हताहत या घायल होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि चीन की ओर से इस संबंध में आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं.
अब चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ हू शीजिन (Hu Xijin) ने चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के हताहतों की जानकारी न देने को बीजिंग की सद्भावना बताया है. ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि मेरी समझ से चीन ने ऐसा इसलिए किया कि दोनों देशों के हताहतों की तुलना कर लोगों की भावनाएं न भड़काई जाएं. इससे बचा जा सके.
इससे पहले ग्लोबल टाइम्स की ही एक रिपोर्टर ने ट्वीट कर इस क्लैश में चीन के पांच सैनिकों के हताहत होने की जानकारी दी थी. तब ग्लोबल टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ ने ट्वीट कर भारत को चेतावनी भी दी थी. ग्लोबल टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ ने ट्वीट कर कहा था कि भारत, चीन के संयम को कमजोरी न समझे. गौरतलब है कि इस घटना को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में भारत पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया था.
बता दें कि भारत और चीन के बीच मई महीने की शुरुआत से ही सीमा पर तनाव चल रहा है. चीनी सेना एलएसी क्रॉस कर भारतीय सीमा में पेंगोंग झील और गलवान घाटी के पास आ गई थी, जिसके दोनों ही देशों ने सीमा पर फौज का जमावड़ा शुरू कर दिया था. दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर सेना के स्तर पर कई दौर की वार्ता भी हुई, जिसके बाद चीन की सेना दो किलोमीटर पीछे भी हटी थी.

No comments
have you douth please say to me