All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है

All news of India वेबसाइट मे आपका स्वागत है इस वेबसाइट मे भारत के राज्य,खेल ,एनतेरतेंतमेंत,कोविद 19 businessऔर दुनिया की सारी न्यूज़ के बारे मे जानकारी दी जाती है | follow me on facebook page https://www.facebook.com/SURAJ5654239 FOLLOW ME my You tube=https://www.youtube.com/channel/UC8jSGQa_yinDNc2fcwZZCQQ

Breaking News

भारतीय नागरिक को नेपाल ने छोड़ासीमा पर फायरिंग के दौरान हिरासत में लिए गए

भारतीय नागरिक को नेपाल ने छोड़ासीमा पर फायरिंग के दौरान हिरासत में लिए गए 

भारत-नेपाल के बीच जारी तनाव के दौरान शुक्रवार को सीमा पर फायरिंग हुई थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे.

सीमा पर फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि चार लोग घायल हो गए थे (फोटो-PTI)सीमा पर फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि चार लोग घायल हो गए थे (फोटो-PTI)
पटना, 13 जून 2020, अपडेटेड 10:01 IST
  • नेपाल ने आज तड़के भारतीय नागरिकों को किया रिहा
  • शुक्रवार को फायरिंग के दौरान लिया था हिरासत में
नेपाल ने उस भारतीय नागरिक को छोड़ दिया है, जिसे उसने शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा पर फायरिंग की घटना के दौरान हिरासत में ले लिया था. भारतीय नागरिक राम लगन राय को फायरिंग की घटना के बाद शुक्रवार सुबह नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया था. राम लगन राय को शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया.
असल में, भारत-नेपाल के बीच जारी तनाव के दौरान शुक्रवार को सीमा पर फायरिंग हुई थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे. इस घटना पर बिहार के सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के सुरक्षा बलों ने लगन राय नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया था.
ये घटना बिहार में भारत-नेपाल सीमा के पास सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र की पिपरा परसाइन पंचायत में लालबन्दी स्थित जानकी नगर बॉर्डर की है.
एसएसबी के महानिदेशक के राजेश चंद्र ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8.40 बजे की है. एक परिवार नेपाल जा रहा था जिन्हें नेपाली सुरक्षा बलों ने बॉर्डर पर रोक दिया और वापस लौटने को कहा. इस बात को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान नेपाली सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर दी.
फायरिंग की ये घटना ऐसे समय हुई जब दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है. पिछले कुछ समय से भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद गहराया हुआ है. ये विवाद कालापानी और लिपुलेख को लेकर है. नवंबर 2019 में, भारत के गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक नए नक्शे में कालापानी क्षेत्र को शामिल किया गया था, जिस पर नेपाल अपना दावा करता रहा है. भारत के इलाके को भी नेपाल अपना बता रहा है.

No comments

have you douth please say to me

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men & women, water resistant & durable, made with polyester, 1 year warranty - Dark Red

POLESTAR Flyer 55 L Hiking/ Trekking/ Camping/ Travelling Rucksack Backpack with rain cover, shoe compartment, suitable for both men &...